फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: भारतीय छात्र के हत्यारे ने किया आत्मसमर्पण

Tue, 03 Dec 2019 02:17 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अभिषेक सुदेश भट (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन
सैन बर्नार्डिनो में भारतीय छात्र अभिषेक सुदेश भट की हत्या के आरोपी अमेरिकी नागरिक ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय एरिक टर्नर को एक मोटल के बाहर 25 वर्षीय सुदेश की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जहां सुदेश पार्टटाइम काम किया करता था।
विज्ञापन


टर्नर को मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। इस बीच सुदेश के परिवार और मित्रों ने आर्थिक मदद के लिए ‘गो-फंड’ नाम से एक पेज बनाया है, जिसके जरिए रविवार तक एक हजार लोग 39 हजार अमेरिकी डॉलर से अधिक की सहायता राशि दे चुके हैं।

कर्नाटक के मैसूर का रहने वाला छात्र अभिषेक सैन बर्नार्डिनो में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में एमएस कर रहा था। टर्नर ने गुरुवार दोपहर मोटल के बाहर अभिषेक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में सड़क हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत

अमेरिका में टेनेसी राज्य के दक्षिण नैशविले में एक सड़क दुर्घटना में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि जूडी स्टेनली (23) और वैभव गोपीसेट्टी (26) टेनेसी स्टेट यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन के छात्र थे और वे कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर से खाद्य विज्ञान की पढ़ाई कर रहे थे।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, 28 नवंबर की रात टोरेस के ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी और फरार हो गया। कार में दोनों भारतीय छात्र सवार थे। मेट्रो नैशविले पुलिस विभाग ने बताया कि इस हादसे में शामिल ट्रक के मालिक डेविड टोरेस (26) ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी टोरेस से पूछताछ के दौरान कुछ विशेष पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें