फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप को सम्मानित किए जाने के विरोध में कैरोलिना फोरम में नहीं शामिल होंगी हैरिस

Mon, 28 Oct 2019 06:59 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कमला हैरिस (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार कमला हैरिस ने ट्रंप को सम्मानित किए जाने के विरोध में ‘साउथ कैरोलिना क्रिमिनल जस्टिस फोरम’ में शिरकत नहीं करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

हैरिस ने कहा है कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को ‘बिपर्टिसन जस्टिस अवार्ड’ दिए जाने के समूह के निर्णय का विरोध किया था।

हैरिस को 2016 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ट्रंप को शुक्रवार को यह पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार ‘फर्स्ट स्टेप एक्ट’ के साथ आपराधिक न्याय सुधार पर उनके काम के लिए मिला, इसके जरिए हजारों अहिंसक अपराधियों को संघीय जेल से जल्द रिहाई मिलने की राह खुली।

कैलिफोर्निया की सीनेटर के प्रचार अभियान ने शुक्रवार को बताया कि हैरिस बेनेडिक्ट कॉलेज में शनिवार को आयोजित होने वाले 20/20 ‘बिपर्टिसन जस्टिस सेंटर’ के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने एक बयान में कहा, ‘डोनाल्ड ट्रंप कायदे-कानूनों को नहीं मानने वाले राष्ट्रपति हैं। उन्होंने न केवल हमारे देश के कानूनों और हमारे संविधान के सिद्धांतों को नजरअंदाज किया, बल्कि उनके करियर में ऐसा कुछ नहीं है, जो न्याय के बारे में हो, न्याय के लिए हो।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें