फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: कमला हैरिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए दाखिल किया नामांकन, बराक और मिशेल ओबामा को दिया धन्यवाद

Sat, 27 Jul 2024 11:04 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

US: उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि आझ उन्होंनेअमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा करते हुए फॉर्म पर हस्ताक्षर किए हैं। 
विज्ञापन
कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने नवंबर में होने वाले आम चुनाव में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए नामांकन भरा। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी ने यह कहते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में उनका समर्थन किया कि उनकी दोस्त अमेरिका की एक शानदार राष्ट्रपति होंगी। 

विज्ञापन


ओबामा ने हैरिस को लेकर 'एक्स' पर लिखा,"इस महत्वपूर्ण क्षण में हम यह सुनिश्चित करने के लिए सबकुछ करेंगे कि वह नवंबर में चुनाव जीतें। हमें उम्मीद है कि आप हमसे जुड़ेंगे।" हैरिस ने समर्थन के लिए बराक और मिशेन को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके समर्थन के बहुत मायने हैं। 

उप राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, "आज मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा करते हुए फॉर्म पर हस्ताक्षर किए।"  हैरिस ने हर वोट हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने का संकल्प लिया और कहा कि हमारे लोगों द्वारा संचालित चुनाव प्रचार अभियान की जीत होगी। हैरिस के पति डगलस एमहॉफ ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, यह काम पर लगने का समय है, इस समय हम यही कर सकते हैं। 
विज्ञापन


हैरिस की उम्मीदवारी से खुश नहीं मस्क?
हैरिस की आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की घोषणा से पहले टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक वीडियो रिट्वीट किया और अमेरिकी उप राष्ट्रपति का मजाक उड़ाया। वीडियो में हैरिस को बैकग्राउंड में एआई-जनित ऑडियो के साथ विवादास्पद टिप्पणियां करते हुए दिखाया गया। इस वीडियो को मूल रूस से एख यूट्यूबर रीगन द्वारा पोस्ट किया गया था। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें