फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित कमला हैरिस ने सीनेट से इस्तीफा दिया

Tue, 19 Jan 2021 12:49 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
कमला हैरिस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

अमेरिका के उप राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित कमला हैरिस ने सोमवार को औपचारिक रूप से सीनेट की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही अमेरिकी कांग्रेस के उच्च सदन में उनके चार साल का कार्यकाल संपन्न हो गया।

विज्ञापन


हैरिस ने यह इस्तीफा बुधवार को राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित जो बाइडन के साथ उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने से दो दिन पहले दिया है। हैरिस बुधवार को उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने के साथ इतिहास रचेंगी। वह अमेरिका में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला, महिला अश्वेत महिला एवं पहली दक्षिण एशियाई मूल की महिला होंगी।

सीएनएन ने हैरिस के सहयोगी के हवाले से खबर दी कि डेमोक्रेट नेता ने अपना इस्तीफा कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसोम को सौंपा। हैरिस ने नवंबर 2016 में सीनेट का चुनाव जीती थीं और जनवरी में उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें