फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Justin Trudeau: कनाडाई संसद से अनोखे अंदाज में बाहर निकले ट्रूडो, अपनी कुर्सी साथ लेकर जाते दिखे

Tue, 11 Mar 2025 09:31 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

ट्रूडो संसद से बाहर निकलते वक्त अपनी कुर्सी साथ लेकर आए। ट्रूडो की इस तरह विदाई को लेकर चर्चा का आलम है। ब्रायन लिली ने एक्स पर लिखा कि परंपरा के मुताबिक कनाडा के सांसदों को संसद से बाहर निकलते समय अपनी कुर्सी साथ लेकर जाने की अनुमति है। 
विज्ञापन
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की  संसद से अनोखे अंदाज में विदाई हुई। ट्रूडो संसद से बाहर निकलते वक्त अपनी कुर्सी साथ लेकर आए। ट्रूडो की इस तरह विदाई को लेकर चर्चा का आलम है। 

विज्ञापन




ट्रूडो की विदाई को लेकर टोरंटो सन के राजनीतिक स्तंभकार ने ब्रायन लिली ने एक्स पर लिखा कि परंपरा के मुताबिक कनाडा के सांसदों को संसद से बाहर निकलते समय अपनी कुर्सी साथ लेकर जाने की अनुमति है। उन्होंने लिखा कि जब कोई सांसद कॉमन्स से बाहर निकलता है, तो उसे अपनी कुर्सी, अपनी सीट अपने साथ ले जाने की अनुमति होती है। मुझे यह एक महान परंपरा लगती है, जिसका मैं समर्थन करता हूं। हालांकि ट्रूडो की कुर्सी के साथ जाते हुए यह एक अजीब तस्वीर है। साथ ही शायद आसन्न चुनाव का एक और संकेत है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन हैं मार्क कार्नी: पूर्व गवर्नर बने कनाडा के अगले प्रधानमंत्री, भारत पर ट्रूडो से कितना अलग रुख? जानें

इससे पहले  ट्रूडो ने बतौर पीएम अपने आखिरी संबोधन में कहा कि हमने बीते एक दशक में जो मध्यम वर्ग और कड़ी मेहनत करने वाले लोगों के लिए किया, हमें उस पर गर्व है। लिबरल पार्टी के सम्मेलन में ट्रूडो ने कहा कि 'लिबरल पार्टी अब एक नए दौर में दाखिल हो रही है। ऐसे में एक जिम्मेदारी है कि ये सुनिश्चित किया जाए कि कनाडा इस धरती का सबसे अच्छा देश रहेगा।' 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'हमने जो किया, उस पर हमें गर्व है', बतौर पीएम अपने आखिरी संबोधन में जस्टिन ट्रूडो ने गिनाई उपलब्धियां

जस्टिन ट्रूडो ने पार्टी समर्थकों से अपील की कि वे कनाडा के लिए पूरी मेहनत से लड़ाई लड़ते रहें। ट्रूडो ने पूर्व पीएम लीस्टर बी पीयर्सन को याद करते हुए कहा कि '60 साल पहले लीस्टर बी पीयर्सन ने पार्लियामेंट हिल पर कनाडा का झंडा फहराया था। अभी भी बहुत से अध्याय लिखे जाने बाकी हैं और मैं ये कह सकता हूं कि दुनिया ये देख रही है कि कनाडा के लोग क्या कर सकते हैं।' उन्होंने कहा कि ये वक्त देश के लिए बेहद अहम है। लोकतंत्र और स्वतंत्रता के लिए निरंतर प्रयास की जरूरत होती है।

मार्क कॉर्नी होंगे कनाडा के नए पीएम
रविवार रात हुए लिबरल पार्टी के सम्मेलन में पार्टी ने मार्क कार्नी को अपना नया नेता चुना है। वे अब बतौर पीएम जस्टिन ट्रूडो की जगह लेंगे। मार्क कार्नी को 85 फीसदी मत मिले। उन्होंने पीएम पद की रेस में पूर्व वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड, पूर्व सदन की नेता करीना गोल्ड और पूर्व सांसद फ्रैंक बेलिस को पछाड़ा। मार्क कार्नी एक बैंकर और अर्थशास्त्री हैं। वे साल 2008 में बैंक ऑफ कनाडा के गवर्नर भी रह चुके हैं। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें