फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद जूलयिन असांजे को इन बीमारियों ने घेरा, लापरवाही भरे इलाज से जा सकती है जान

Sat, 02 Nov 2019 02:23 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, जेनेवा
विज्ञापन
जूलियन असांजे
विज्ञापन

विकीलिक्स के संस्थापक जूलियन असांजे का जेल में चल रहा इलाज उनके जीवन को खतरे में डाल रहा हैं। संयुक्त राष्ट्र के अधिकार विशेषज्ञ ने इस बात की जानकारी दी है। जूलियन असांजे जिनपर जासूसी का आरोप हैं, ब्रिटेन से अमेरिका में प्रत्यर्पण के खतरे का सामना भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के अत्याचार और अन्य क्रूर मामलों की जानकारी देने वाले संवाददाता निल्स मेल्जर ने कहा कि जब तक ब्रिटेन अपने रुख में बदलाव नहीं करता है और उनकी अमानवीय स्थिति को नहीं रोकता है तो असांजे के खिलाफ निरंतर हो रहे दुर्व्यहार उनके जीवन को खतरे में डाल देगा। 
मेलजर ने नौ मई को 48 वर्षीय जूलियन असांजे से लंदन की एक जेल में मुलाकात की थी। इससे पहले जूलियन असांजे लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास में सात सालों तक रहे। यहीं से असांजे को गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


मेलजर ने बताया कि उन्होंने मई के बाद से अभी तक असांजे से मुलाकात नहीं की है, लेकिन अपने विश्वसनीय स्रोतों से असांजे की सेहत से जुड़ी मिली जानकारी के आधार पर ही उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि असांजे का जीवन खतरे में है। 

उन्होंने कहा कि इस जानकारी के मुताबिक असांजे का स्वास्थ्य लंबे समय तक अलगाव, चिंता और तनाव के चलते गंभीर स्थिति की तरफ जा रहा है। उन्होंने चेतवानी देते हुए कहा कि अगर यह स्थित बरकरार रहती है तो उन्हें दिल संबंधी और तंत्रिका संबंधी (नर्व सिस्टम) गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, जिससे उनकी जान को खतरा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें