फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

वीडियो: पाकिस्तान के लाइव न्यूज शो में बवाल, सत्ताधारी पार्टी के नेता ने की पत्रकार की पिटाई

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 25 Jun 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नेता और पत्रकार के बीच मारपीट - फोटो : social media

पाकिस्तान में एक लाइव नयूज के शो के दौरान काफी बवाल हो गया। यहां लाइव शो में ही सत्ताधारी पार्टी पीटीआई के नेता ने पैनल में शामिल एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।



'न्यूज लाइन विद आफताब मुघेरी' नाम का ये शो 'के 21 न्यूज' चैनल पर आ रहा था। शो के पैनल में पीटीआई नेता मसरूर अली सियाल और कराची प्रेस क्लब के प्रमुख इम्तियाज खान भी शामिल थे। दोनों के बीच पहले शब्दों की जंग हुई। जो बाद में हाथापाई में बदल गई।


पहले सियाल ने पत्रकार को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। बाद में पत्रकार ने भी नेता की पिटाई शुरू कर दी। दोनों को पैनल में मौजूद लोग और क्रू ने शांत कराया। इस घटना के बाद से पीटीआई की काफी आलोचना की जा रही है।

इमरान खान की निंदा

इस घटना के बाद से प्रधानमंत्री इमरान कान की पार्टी की काफी निंदा की जा रही है। एक पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इमरान खान पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है, "क्या यही नया पाकिस्तान है? पीटीआई के मसरूर अली सियाल ने कराची प्रेस क्लब के अध्यक्ष इम्तियाज खान पर लाइव न्यूज शो के दौरान हमला किया है।"


 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next