फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Presidential Election 2020: अमेरिका की रक्षा नहीं कर सके डोनाल्ड ट्रंप, देश को बांट दिया - जो बिडेन

Mon, 02 Nov 2020 11:41 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पीट्सबर्ग
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-जो बिडेन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

US Election 2020: राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने आरोप लगाया कि पिछले चार साल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को बांट दिया और बर्बाद कर दिया है। अगले तीन दिन में हम ऐसे राष्ट्रपति के शासन को समाप्त कर सकते हैं, जिन्होंने देश को बांट दिया, जो इस देश की रक्षा नहीं कर सके, जिन्होंने पूरे देश में नफरत की आग फैला दी। तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में बिडेन का मुकाबला मौजूदा राष्ट्रपति ट्रंप से है।

विज्ञापन


कहा, जनता ट्रंप को सत्ता से बाहर कर देगी
मिशिगन में एक रैली को संबोधित करते हुए बिडेन ने कहा, मुझे भरोसा है कि इस बार जनता ट्रंप को सत्ता से बाहर कर देगी। लाखों अमेरिकी वोट कर चुके हैं और लाखों और आने वाले दिनों में मतदान करेंगे। आपके लिए मेरा संदेश सीधा है। सत्ता को बदलने की ताकत आपके हाथों में है। मुझे इस बात का फर्क नहीं पड़ता कि ट्रंप कितना जोर लगाते हैं। लेकिन आपको मतदान करने से कोई नहीं रोकने वाला।

जब अमेरिका वोट करेगा तो उसकी बात सुनी जाएगी और जब उसकी बात सुनी जाएगी तो यह संदेश जोरदार व साफ होगा। बिडेन ने कहा, समय आ गया है कि ट्रंप अपना बोरिया बिस्तर समेटें और घर चले जाएं। हम उथल पुथल से तंग आ गए हैं। बहुत काम करने की जरूरत है। अगर मैं आपका राष्ट्रपति चुना जाता हूं तो हम वो काम करेंगे। हम कोरोना को काबू करने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन


ट्रंप रूसी राष्ट्रपति पुतिन के ‘पपी’
बिडेन ने कहा, ट्रंप खुद को मजबूत आदमी की तरह पेश करते हैं। पिछली बार आपने देखा था कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राष्ट्रपति के भाषण पर दुनिया के नेता हंसे थे। नाटो सम्मेलन में हमारे सहयोगी ट्रंप की खुलकर खिल्ली उड़ा रहे हैं। क्या आप विश्वास करेंगे कि हमारे राष्ट्रपति ऐसे हैं, जो रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के पपी की तरह काम करते हैं? पुतिन ने अफगानिस्तान में तैनात अमेरिकी सैनिकों के सिर पर इनाम रखा और ट्रंप उन्हें चुनौती देने में डर रहे थे। ट्रंप मजबूत नहीं, वह कमजोर हैं।

ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को रियलिटी शो से ज्यादा कुछ नहीं माना: ओबामा
पिट्सबर्ग। बिडेन के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा, चार साल ट्रंप का ध्यान अपने अहम की तुष्टि पर ही केंद्रित रहा। उन्होंने कोरोना को गंभीरता से नहीं लिया। ट्रंप ने काम करने या किसी की मदद करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को एक रियलिटी शो से ज्यादा कुछ नहीं माना, जो उनकी ओर सबका ध्यान आकर्षित करे, जिसकी उन्हें भूख थी, लेकिन दुर्भाग्य से बाकी हम लोगों को परिणामों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें