फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Election 2020: समय से पहले जीत की घोषणा नहीं करेंगे ट्रंप, कानूनी लड़ाई का दिया संकेत

Mon, 02 Nov 2020 11:30 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, फायटेविले
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

US Presidential Election 2020: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को उन खबरों को खारिज कर दिया कि वह मंगलवार को राष्ट्रपति चुनाव संपन्न होने के बाद समय से पहले ही जीत की घोषणा करने की योजना बना रहे हैं, हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि वह चुनाव होते ही कानूनी लड़ाई के लिए तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस तरह की खबरें सामने आ रही थीं कि ट्रंप चुनाव वाली रात समय से पहले चुनावी विजय का एलान कर सकते हैं। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने नॉर्थ कैरोलिना के शारलोटे हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से कहा, नहीं, यह गलत खबर है। उसी समय उन्होंने यह संकेत भी दिया कि उनकी टीम चुनाव वाली रात को ही कानूनी लड़ाई शुरू करने के लिए तैयारी कर रही है।


सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना की
ट्रंप ने कहा, मेरा मानना है कि यह खतरनाक बात है कि किसी चुनाव के बाद मतपत्र एकत्रित किए जा सकें। मुझे लगता है कि यह खतरनाक बात है कि जब लोगों या राज्यों को चुनाव संपन्न होने के बाद लंबे समय के लिए मतपत्रों को जमा करने की इजाजत हो क्योंकि इससे केवल एक ही चीज हो सकती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारी पड़ीं ट्रंप की रैलियां : 30 हजार संक्रमित, 700 ने गंवाई जान 

राष्ट्रपति ट्रंप ने अनेक मतदान क्षेत्रों में चुनाव वाले दिन के बाद मतपत्र प्राप्त किए जाने की अनुमति देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना करते हुए कहा, हम चुनाव होते ही उसी रात अपने वकीलों के साथ तैयार होंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इससे एक बड़ा खतरा है और बड़े स्तर पर धोखाधड़ी तथा दुरुपयोग हो सकता है। यह खतरनाक बात है कि हम कंप्यूटर के आधुनिक जमाने में भी चुनाव वाली रात ही परिणाम नहीं जान सकते। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें