फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस और चीन से निपटने के लिए एक जैसा नहीं होगा अमेरिकी रुख, चुनावी दखल और हैकिंग जैसे मुद्दे भी हैं बाइडन प्रशासन के लिए अहम

Fri, 05 Feb 2021 01:35 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
Jen Psaki, White House Press Secretary - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि वह रूस और चीन से मिलने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए अलग-अलग रुख अपनाएगा। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, चीन को लेकर राष्ट्रपति और उनके प्रशासन का मानना है कि हमें अपने सहयोगियों के साथ काम करने की जरूरत है। हमें इस पर भी काम करना होगा कि चीन के साथ हम किस तरह का दृष्टिकोण अपनाएं।

विज्ञापन


चीन और रूस को लेकर अलग-अलग दृष्टिकोण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, हमें उस रिश्ते को ताकत के नजरिए से देखने की जरूरत है। निश्चित तौर पर रिश्तों के कुछ पहलू होते हैं। इसमें आर्थिक और रणनीतिक कारण भी होते हैं। साकी ने कहा, रूस के बारे में मुझे लगता है कि बाइडन की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत इसका स्पष्ट प्रमाण है।

उन्होंने पुतिन को फोन पर स्पष्ट कर दिया है कि हम किन क्षेत्रों में काम कर सकते हैं। जैसे हथियारों में कमी करने का ‘न्यू स्टार्ट’ समझौता अमेरिकी सुरक्षा के हितों में है। उन्होंने कहा, बाइडन की चिंता कई मुद्दों को लेकर है। चुनावी दखल, हैकिंग और अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की हत्या पर इनाम घोषित करने संबंधी मुद्दे भी इनमें शामिल हैं। साकी ने कहा, हम इनकी समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन


मून-बाइडन में रिश्तों की मजबूती पर सहमति
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से हुई वार्ता में दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने तथा कोरियाई प्रायद्वीप में शांति बहाली का लक्ष्य हासिल करने पर सहमति बनी है। दोनों नेताओं के बीच बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार फोन पर बातचीत हुई है। बाइडन ने द. कोरिया-अमेरिकी गठबंधन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें