फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bank: वेस्ट बैंक में बढ़ी यहूदी आबादी, बसने वाले इस्राइलियों को ट्रंप प्रशासन से समर्थन की उम्मीद

Wed, 05 Feb 2025 06:18 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेथेल (वेस्ट बैंक)।

सार

West Bank: वेस्ट बैंक में यहूदी जनसंख्या में पिछले साल दोगुनी वृद्धि हुई और अब यह संख्या 5,29,450 तक पहुंच गई। एक समूह का कहना है कि ट्रंप प्रशासन इन बस्तियों के विस्तार को बढ़ावा दे सकता है, जिससे इस्राइलियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
इस्राइल के कब्जे वाला वेस्ट बैंक। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्ट बैंक में यहूदी जनसंख्या में पिछले साल इस्राइल की आम आबादी की तुलना में दोगुनी दर से वृद्धि हुई। एक हित समूह (एडवोकेसी ग्रुप) ने यह जानकारी दी। इस समूह को उम्मीद है कि ट्रंप प्रशासन उन नीतियों का समर्थन करेगा, जो कब्जे वाले क्षेत्र में बस्तियों के विस्तार को तेज करने में मदद करें। 

विज्ञापन


'वेस्ट बैंक यहूदी जनसंख्या आंकड़े' की ओर से प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया कि वेस्ट बैंक में बसने वाले यहूदियों की आबादी में पिछले वर्ष करीब 2.3 फीसदी (12 हजार से अधिक लोग) की वृद्धि हुई और अब यह संख्या 5,29,450 तक पहुंच गई है। 2023 में यह 2.3 फीसदी की वृद्धि दर से थोड़ी सी कम थी, लेकिन यह इस्राइल के अंदर जनसंख्या वृद्धि दर से 1.1 फीसदी से करीब दोगुनी थी। 

वेस्ट बैंक में और अधिक बढ़ सकती है यहूदियों की आबादी
आंकड़े प्रकाशित करने वाले समूह के निदेशक बारूक गॉर्डन ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के तहत वेस्ट बैंक में बसने वाले यहूदियों की संख्या बहुत अधिक बढ़ सकती है। 
विज्ञापन


1967 में किया था इस्राइल ने वेस्ट बैंक के इलाकों पर कब्जा
1967 में पश्चिम एशिया के युद्ध के दौरान इस्राइल ने वेस्ट बैंक में 130 से अधिक बस्तियों और इलाकों पर कब्जा किया था। इस कदम का मकसद इस क्षेत्र पर इस्राइल के नियंत्रण को मजबूत करना था। हालांकि, फलस्तीनी लोग इस क्षेत्र को राज्य की भविष्य की राजधानी के रूप में देखते हैं और उनका कहना है कि यहूदी बस्तियों की मौजूदगी आजाद होने की उम्मीदों को खत्म कर रही हैं। 

वेस्ट बैंक पर कब्जा गैरकानूनी: अंतरराष्ट्रीय न्यायालय 
दुनिया के अधिकांश देश वेस्ट बैंक में यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करते हैं और इसे शांति की प्रक्रिया में बाधा मानते हैं। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने पिछले साल जुलाई में यह कहा था कि वेस्ट बैंक पर कब्जा करना गैरकानूनी है और यह फलस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार का उल्लंघन करता है। ट्रंप प्रशासन ने इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय नीति से अलग रुख अपनाया और इन यहूदी बस्तियों के निर्माण का समर्थन किया है, जिससे वेस्ट बैंक में बसने वाले इस्राइलियों में नई उम्मीद जग गई है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें