फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में चूहा मार अभियान शुरू, 10 फीट ऊंची दीवार बना 40 हजार पिंजरे में कैद होंगे चूहे

Thu, 13 Sep 2018 09:56 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सूकूजी बाजार
विज्ञापन
जापान के तोयोसू शहर में विश्व प्रसिद्ध सुकुजी मछली बाजार अगले महीने बंद हो रहा है और उसके बाद सरकार ने चूहों के खिलाफ जंग छेड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस 83 साल पुराने दुनिया के सबसे बड़े मछली बाजार में हर दिन एक करोड़ 40 लाख का कारोबार होता है और इसमें 400 तरह के सीफूड मिलते हैं। बाजार को पांच दिनों के लिए कहीं और स्थानांतरित किया जाएगा ताकि तोयोसू में इस बाजार को नया रूप दिया जा सकें। 

योजना के मुताबिक, बाजार के आसपास 10 फीट ऊंची स्टील की दीवार बनाकर चूहों को कैद किया जाएगा। इसमें 40,000 पिंजरे लगाए जाएंगे। साथ ही उन्हें मारने के लिए 300 किलो जहर का इस्तेमाल किया जाएगा। बाजार के आसपास रेस्तरां और बार मैनेजरों को चूहों के आने की आशंका को लेकर रेड अलर्ट पर रखा गया है। क्योंकि बाजार के बंद होने के बाद वहां मछलियों को काटने के बाद उनका बचा हुआ हिस्सा खाने वाले चूहे इधर-उधर भागेंगे जिससे आसपास की दुकानों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


सुकुजी में चूहे रोधी अभियान की कमान संभालने वाले तोक्यो सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ‘जब वे कुछ अजीब पाएंगे तो उनके एक साथ झुंड में चलने की आशंका होगी। 10 अक्तूबर को बाजार बंद होने के बाद का सप्ताह अहम लड़ाई साबित होगा।’

वहां से चूहों को निकलने से रोकने के लिए तोक्यो के अधिकारी अन्य लोगों की सहायता से पाइपों और सीवर से बाहर निकलने के रास्तों बंद करने और अन्य मार्गों को ढकने में व्यस्त हैं। वहीं बार और रेस्टोरेंट के मालिक इस अभियान को लेकर छोड़े डरे हुए भी हैं लेकिन उत्सुक भी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें