फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान: 69 साल बाद जुलाई में नहीं आया कोई तूफान, हर साल औसतन 26 देते हैं दस्तक

Sat, 01 Aug 2020 12:46 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
विज्ञापन
जापान तूफान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

जापान में हर साल लगभग 26 तूफान आते हैं। इसका मतलब है कि यहां हर महीने दो या उससे ज्यादा तूफान आते हैं। लेकिन 69 साल बाद जुलाई पहला ऐसा महीना रहा जब किसी तूफान ने दस्तक नहीं दी। जापान ने 1951 से तूफानों का डाटा इकट्ठा करना शुरू किया गया था। जापान में कई योजनाएं तूफानों के मद्देनजर बनाई जाती हैं।

विज्ञापन


जुलाई में नहीं बना कोई उच्च दबाव क्षेत्र
जापान के भारतीय मौसम विभाग के मुखिया ने माना है कि जुलाई में कोई तूफान नहीं आया है। उनके अनुसार पिछले महीने कोई उच्च दबाव वाला क्षेत्र नहीं बना। इस वजह से कोई तूफान नहीं आया। ये देश के लिए अच्छा संकेत है। हालांकि इस दौरान काफी बारिश हुई और बाढ़ भी आई। देश में लगभग 25 जुलाई तक बारिश होती है। माना जाता है कि इस बार मध्य अगस्त तक बारिश होगी।

यह भी पढ़ें- अमेरिका के टेक्सास तट से टकराया 'हन्ना' समुद्री तूफान, मचा सकता है भारी तबाही
विज्ञापन


मई और जून में आए थे दो तूफान
लाइव जापान टाइम्स की वेबसाइट के अनुसार, 12 मई को पूर्व में फिलीपींस और 12 जून को दक्षिण चीन सागर में तूफान आए। इसका जापान पर भी असर पड़ा। जुलाई में आमतौर पर तीन या उससे ज्यादा बार जापानी लोगों को प्राकृतिक आपदा झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


1998 में जुलाई में आया था केवल एक तूफान
30 साल बाद 1998 में जुलाई ऐसा महीना था जब जापान में केवल एक तूफान आया था। इसी साल देश में 16 तूफान आए थे। साल 2010 को सबसे शांत माना जाता है क्योंकि इस दौरान केवल 14 तूफानों ने जापान में दस्तक दी थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें