फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान: कोरोना काल में हॉन्टेड हाउस ने डराने के लिए निकाला अनूठा तरीका, अब कार पर सवार होंगे भूत

Thu, 25 Jun 2020 02:34 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
विज्ञापन
हॉन्टेड हाउस - फोटो : Twitter
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते जापान के हॉन्टेड हाउस (डराने के लिए बनाया गया कमरा) ने अपने काम करने का तरीका बदल लिया है। दरअसल, पहले भूत की पोशाक पहने कर्मचारी लोगों को डराने के लिए कमरे में आते थे, लेकिन अब कोरोना के चलते इसे बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन


हालांकि, अब हॉन्टेड हाउस चलाने वाली एक कंपनी ने इसकी जगह एक दूसरे किस्म के हॉन्टेड हाउस को पेश किया है। दरअसल, यह कंपनी एक हॉन्टेड कार की योजना लेकर आई है, जिसमें गाड़ी के हॉर्न बजते ही कार में बैठे लोगों को डराने के लिए भूत की पोशाक पहने लोग आ जाते हैं। 


कार के अंदर, लोग जितना तेज चाहें उतना तेज चिल्ला सकते हैं। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क लगाने की जरूरत भी नहीं है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कनाडा ने दी लॉकडाउन में दी ढील, पीएम ट्रूडो बेटे के साथ निकले आइसक्रीम खाने

इस हॉन्टेड हाउस को चलाने वाले निर्माता केंटा इवाना ने बताया कि वास्तव में, यह नया फॉर्मेट पारंपरिक हॉन्टेड हाउस से ज्यादा डरावना है। उन्होंने कहा कि ड्राइव-इन हॉन्टेड हाउस में, लोग एक कार के भीतर बैठ जाते हैं और वह इस कार में कहीं छुप भी नहीं सकते हैं, इसलिए इसमें डरने की संभावना ज्यादा रहती है। इवाना ने कहा कि इस कार में वह अंत तक डरते रहते हैं, इसलिए यह और भी ज्यादा डरावना है। 

कोरोना वायरस के कारण बंद हो रहे अपने व्यापार को देखते हुए इवाना के दिमाग में इस हॉन्टेड कार का विचार आया। उन्होंने बताया कि हॉन्टेड हाउस में तीन 'सी' वाला माहौल तैयार होता है। 

दरअसल, वह जापानी विशेषज्ञों द्वारा कोरोना फैलने के लिए जिम्मेदार तीन कारणों की बात कर रहे थे, जिसमें विशेषज्ञों ने कहा कि वायरस तीन 'सी' की वजह से फैलता है। इसमें पहला सी 'क्लोज्ड स्पेस' (कम जगह), दूसरा सी 'क्राउडेड प्लेस' (भीड़भाड़ वाली जगह) और तीसरा सी 'क्लोज कॉन्टैक्ट सैटिंग्स' (करीबी संबंध) है।

इवाना ने बताया कि कोरोना वायरस फैलने की वजह से हमने अपने लगभग 80 फीसदी ग्राहकों को खो दिया। उन्होंने बताया कि हॉन्टेड हाउस को ज्यादातर मनोरंजन पार्क और इसी तरह के स्थान पर तैयार किया जाता है।
विज्ञापन


सामान्य परिस्थितियों में भूत की पोशाक पहने कर्मचारी लोगों के पास आकर उन्हें डराते हैं और उनके कानों में फुसफुसाते हैं। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से अब ऐसा करना संभव नहीं है, इसलिए हमने हॉन्टेड कार को तैयार किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें