फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan: रिश्वत लेने के आरोपों में घिरे जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव, बोले- अभी इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं

Fri, 08 Dec 2023 12:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

सूत्रों के अनुसार, एलडीपी गुट ने पार्टी टिकटों के लिए अपने विधायकों का कोटा निर्धारित किया है, जिसकी कीमत 20 हजार येन होता है।
विज्ञापन
Hirokazu Matsuno - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजू मात्सुनो पर अपनी ही पार्टी द्वारा फंडरेजिंग इवेंट के दौरान 10 मिलियन येन की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। मात्सुनो सत्तारूढ़ पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के सबसे बड़े गुट से ताल्लुक रखते हैं। इन आरोपों पर मात्सुनो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनका इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन


मात्सुनो ने कहा, मैं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन करुंगा। उन्होंने बताया कि उनका गुट फिलहाल आरोपों से जुड़े तथ्यों की पुष्टि करने में जुटा हुआ है। अभियोजकों ने शिकायत के बाद रिश्वत घोटाले की जांच शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा गुट समेत पांच एलडीपी नेताओं के खिलाफ फंडरेजिंग पार्टियों से अपना राजस्व कम बताने का आरोप लगाया गया है। 

100 में से 10 सांसदों को रिश्वत
सूत्रों के अनुसार, एलडीपी गुट ने पार्टी टिकटों के लिए अपने विधायकों का कोटा निर्धारित किया है, जिसकी कीमत 20 हजार येन होता है। उन्होंने आगे बताया कि अगर वो अपने लक्ष्य को पार कर जाते हैं तो उनकी अतिरिक्त कमाई कुछ इंट्रापार्टी समूहों के जरिए रिश्वत के तौर पर लौटा दी जाती है। सूत्रों के अनुसार 100 सांसदों में से 10 को रिश्वत मिली है। उनमें से कुछ को 10 मिलियन येन या उससे अधिक दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें