फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

All Party Delegation: ऑपरेशन सिंदूर के बाद आगे बढ़ी भारत की कूटनीतिक मुहिम, यूएई और जापान पहुंचे प्रतिनिधिमंडल

Thu, 22 May 2025 05:06 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो/अबू धाबी

सार

भारत की आतंकवाद विरोधी नीति को दुनियाभर के सामने मजबूती से रखने के लिए सात प्रतिनिधिमंडल में दो सर्वदलीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल अपने पहले गंतव्य पर पहुंच चुका है। एक दल श्रीकांत शिंदे की अगुवाई में अबू धाबी, दूसरा संजय झा की अगुवाई में टोक्यो पहुंचा है..
विज्ञापन
शिवसेना सांसद श्रीकांत और जदयू सांसद संजय कुमार झा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए देश की आतंकवाद के खिलाफ जारी सख्त नीति और सैन्य कार्रवाई को दुनिया के सामने प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने की पहल की है। इसी मकसद से सात प्रतिनिधिमंडल में दो सर्वदलीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल इस समय अलग-अलग देशों के दौरे पर पहुंच चुका है। एक प्रतिनिधिमंडल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी पहुंचा है, तो दूसरा जापान की राजधानी टोक्यो में है।

विज्ञापन


बता दें कि शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी पहुंच चुका है, जिसके बाद यह दल यूएई, लाइबेरिया, कांगो और सिएरा लियोन की यात्रा करेगा। वहीं दूसरी ओर जदयू सांसद संजय झा के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच चुका है। जापान के बाद ये दल इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य और सिंगापुर का दौरा करेगा।

ये भी पढ़ें:- Terrorism: शिंदे के नेतृत्व में पहला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल रवाना; PAK के खिलाफ UAE से शुरू होगी कूटनीतिक जंग
विज्ञापन


श्रीकांत शिंदे के दल में शामिल हैं ये नेता
शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, आईयूएमएल सांसद ईटी मोहम्मद बशीर, भाजपा सांसद अतुल गर्ग, बीजद सांसद सस्मित पात्रा, भाजपा के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील मनन कुमार मिश्रा, भाजपा नेता एसएस अहलूवालिया और राजदूत सुजान चिनॉय शामिल हैं।

टोक्यो पहुंचा दूसरा प्रतिनिधिमंडल
वहीं दूसरी ओर भारत की आतंकवाद विरोधी मुहिम ऑपरेशन सिंदूर को दुनिया के सामने मजबूती से रखने के मकसद से जदयू सांसद संजय झा के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचा। यह दल जापान के अलावा इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य और सिंगापुर का दौरा करेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor: एशियाई देशों के लिए सर्वदलीय सांसद दल रवाना, संजय झा बोले- आतंक के सहारे जिंदा है पाकिस्तान

कौन-कौन से नेता हैं शामिल?
संजय झा के प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद शामिल हैं, जिनमें भाजपा सांसद प्रदन बरूआ, बृज लाल, डॉ. हेमांग जोशी और अपराजिता सारंगी, तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी, सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास और पूर्व राजदूत मोहन कुमार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें