फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमाल खशोगी हत्याकांड: दोषियों के खिलाफ सजा का अमेरिका ने किया स्वागत, फैसले को बताया महत्वपूर्ण कदम

Tue, 24 Dec 2019 09:19 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
Jamal Khashoggi (File Photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

सऊदी के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में पांच दोषियों को मौत की सजा सुनाई गई और तीन अन्य दोषियों को 24 साल जेल की सजा मिली है। वहीं, संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोमवार को आरोपियों को सुनाई गई सजा का स्वागत किया, और फैसले को न्याय प्राप्त करने में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

विज्ञापन


अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस भयानक अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, और हम सऊदी अरब को निष्पक्ष और पारदर्शी न्यायिक प्रक्रिया के साथ इस काम को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। 

सऊदी के सरकारी वकील के कार्यालय ने कहा कि पिछले साल तुर्की में वाशिंगटन पोस्ट के स्तंभकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में एक सऊदी अदालत द्वारा पांच लोगों को मौत की सजा सुनाई गई थी, जबकि तीन अन्य को 24 साल जेल की सजा दी गई।
विज्ञापन


सऊदी शासन के मुखर आलोचक खशोगी की पिछले साल दो अक्तूबर को तुर्की में स्थित सऊदी दूतावास हत्या कर दी गई थी। खशोगी वहां अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के लिए कागजी कार्रवाई करने के लिए गए थे। उनकी हत्या के बाद दुनिया में सऊदी के प्रति आक्रोश पैदा हो गया था। वहीं, इस घटना के बाद सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की उदार छवि वाली प्रतिष्ठा को चोट भी पहुंची थी। 

खशोगी हत्याकांड में सऊदी अरब पर दबाव
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूह ने सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी हत्या के लिए न्याय की मांग की थी। संगठन ने कहा था कि खशोगी की हत्या के एक साल बाद भी सऊदी अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई सार्थक जवाबदेही नहीं मिली है। 

इसके बाद दो अक्तूबर को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान ने कहा था, मैं पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं क्योंकि यह मेरी निगरानी में हुआ। अमेरिका में रह रहे पत्रकार और लेखक की हत्या के बाद प्रिंस पर काफी अंतरराष्ट्रीय दबाव था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें