फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaishankar Malaysia Visit: जयशंकर ने मलयेशियाई PM इब्राहिम से की मुलाकात, दोनों के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Wed, 27 Mar 2024 01:19 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर

सार

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मलयेशिया में अपने समकक्ष मोहम्मद बिना हाजी के साथ मुलाकात की। मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों के अलावा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन
एस जयशंकर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और मलयेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती आ रही है। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकात के बाद मलयेशिया के विदेश मंत्रालय द्वारा यह आधिकारिक बयान जारी किया गया है। दरअसल बुधवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मलयेशिया में अपने समकक्ष मोहम्मद बिन हाजी के साथ मुलाकात की। इस दौरान पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।

विज्ञापन


तीन देशों की यात्रा पर एस जयशंकर
आपको बता दें कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर सिंगापुर, फिलीपींस और मलयेशिया के दौरे पर हैं। इस यात्रा का तीसरा और आखिरी चरण मलयेशिया है। इससे पहले फिलीपींस और सिंगापुर में भी जयशंकर द्वारा यात्राएं और सार्थक मुलाकातें की गई हैं।

मुलाकात में इन मुद्दों पर चर्चा 
भारत और मलयेशिया के विदेश मंत्रियों ने सातवीं संयुक्त आयोग की बैठक आयोजित कराने पर भी चर्चा की। इससे पहले हसन द्वारा पदभार संभालने के बाद दिसंबर 2023 में  दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकात हुई थी। इस बार इस यात्रा का उद्देश्य भारत और मलयेशिया के बीच सहयोग को मजबूत करना है। इसके साथ ही साझा चुनौतियों और अवसरों की समझ को बढ़ाना है। मलेशिया के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 2023 में भारत ने मलयेशिया के 12वें सबसे बड़े वैश्विक व्यापार भागीदार की भूमिका अदा की थी। यह व्यापार कुल मिलाकार 16.53 बिलियन डॉलर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जयशंकर ने मलयेशियाई पीएम इब्राहिम से की मुलाकात
इस बीच, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की। जयशंकर ने कहा कि इससे भारत और मलेशिया संबंधों को मजबूत करने में मदद मिलेगी। सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कहा कि मलयेशिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात करना सम्मान की बात है। 



बातचीत के दौरान जयशंकर ने पीएम मोदी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विकास पर उनके मार्गदर्शन और अंतर्दृष्टि से लाभ हुआ। गौरतलब है कि जयशंकर सिंगापुर, फिलीपींस और मलेशिया की अपनी तीन देशों की यात्रा के तीसरे और आखिरी चरण में कुआलालंपुर में हैं। इससे पहले जयशंकर ने अपने मलेशियाई समकक्ष मोहम्मद बिन हाजी हसन से मुलाकात की।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें