फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

S Jaishankar: 'पाकिस्तान के साथ संघर्ष को 'भारत बनाम आतंकिस्तान' के रूप में देखें..', जयशंकर का EU से आग्रह

Tue, 10 Jun 2025 09:26 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स (बेल्जियम)

सार

S Jaishankar: 'पाकिस्तान के साथ संघर्ष को 'भारत बनाम आतंकिस्तान' के रूप में देखें..', जयशंकर का EU से आग्रह
विज्ञापन
काजा काल्लास के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयशंकर - फोटो : एक्स/डॉ एस जयशंकर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को यूरोपीय संघ (ईयू) से आग्रह किया कि वह पाकिस्तान के साथ संघर्ष को 'भारत बनाम आतंकिस्तान' के रूप में देखे। उन्होंने भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर दिया। ब्रसेल्स में ईयू के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति की प्रमुख काजा काल्लास के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयशंकर से भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बारे में पूछा गया। उन्होंने जवाब दिया कि यह दो देशों के बीच का पारंपरिक संघर्ष नहीं है, बल्कि आतंकवाद के खतरे और उसके अभ्यास के खिलाफ प्रतिक्रिया है। उन्होंने कहा, इसे भारत-पाकिस्तान के रूप में नहीं, बल्कि 'भारत बनाम आतंकिस्तान' के रूप में देखें, तभी आप इसे सही तरीके से समझ पाएंगे। 

विज्ञापन

 
जयशंकर ने जोर देकर कहा कि भारत मानता है कि आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति जीरो टॉलरेंस होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि न्यूक्लियर (परमाणु) ब्लैकमेल के आगे झुकना स्वीकार्य नहीं है। यह एक वैश्विक चुनौती है, जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग जरूरी है। 

ये भी पढ़ें: 'अब हम आतंकवाद के साथ और नहीं जीएंगे, हमला हुआ तो फिर जवाब देंगे', जयशंकर की पाकिस्तान को चेतावनी
विज्ञापन


पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ा भारत-पाकिस्तान तनाव
पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। दोनों देशों के बीच चार दिनों तक सैन्य संघर्ष चला, जो 10 मई को दोनों पक्षों के सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद समाप्त हुआ। 
  
'भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता साल के अंत तक होने की उम्मीद'
जयशंकर ने ईयू के साथ रक्षा, समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी उपाय, साइबर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), अंतरिक्ष और रक्षा उद्योग सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और ईयू के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वर्ष के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि विश्व व्यवस्था एक गहरे बदलाव के दौर से गुजर रही है और भारत तथा ईयू को अपने संबंधों को और मजबूत करना चाहिए। उन्होंने यह भी माना कि कुछ मुद्दों पर दोनों के दृष्टिकोण अलग हो सकते हैं, लेकिन आपसी भरोसा और समझ बढ़ाना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: '2018 के हमले के बाद हिरासत में लिए गए इस्लामिक स्टेट के नौ आतंकियों को फांसी', ईरान ने जारी किया बयान

जयशंकर ने यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों के साथ यूक्रेन संघर्ष, पश्चिम एशिया, भारतीय उपमहाद्वीप और हिंद-प्रशांत क्षेत्र जैसे वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। अपने यूरोप दौरे के दौरान जयशंकर फ्रांस के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे और आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को दोहराएंगे।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें