फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के 2020 में दोबारा राष्ट्रपति बनने पर व्हाइट हाउस छोड़ सकती हैं बेटी इवांका

Mon, 30 Dec 2019 12:52 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इवांका ट्रंप(फाइल फोटो)
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप ने संकेत दिया है कि यदि उनके पिता 2020 के चुनाव में दोबारा चुने जाते हैं, तो वह व्हाइट हाउस हमेशा के लिए छोड़ देंगी। सीबीएस को दिए गए एक साक्षात्कार में इवांका ने कहा कि मेरे बच्चे और उनकी खुशी मेरे लिए सबसे पहले है और यह मुझे प्रेरणा भी देती है।

विज्ञापन


प्रशासन में कार्य को जारी रखने पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में इवांका ने कहा, ‘मेरे फैसले हमेशा परिस्थितियों के अनुरूप होंगे। पिछले ढाई वर्षों में मैं इस राष्ट्र के लगभग हर राज्य में गई हूं। यह नए अवसरों के लिए मार्ग खोलने की दिशा में एक कदम है।

38 वर्षीय इवांका ने कहा, ‘वैसे तो यहां रहते हुए मैंने बहुत कुछ किया है, लेकिन अभी भी बहुत से काम अधूरे हैं और अभी बहुत कुछ करना बाकी है। राजनीति पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में इवांका ने कहा कि व्हाइट हाउस के लिए वह हमेशा करेंगी। लेकिन राजनीति में उनकी दिलचस्पी कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें