श्रीलंका की नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी नौकाएं जब्त कर ली हैं। इन मछुआरों को डेल्फ द्वीप के उत्तर में शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
श्रीलंका में पिछले वर्ष से लागू नए नियमों के अनुसार, पहली बार गिरफ्तार किए गए मछुआरों को तीन वर्ष की सजा का प्रावधान है, लेकिन उन्हें अदालती कार्यवाही के बाद छोड़ दिया जाता है। भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों के मुद्दे के समाधान के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया गया है।
गौरतलब है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे ने पिछले महीने भारत यात्रा के दौरान, श्रीलंका की जेल में बंद सभी भारतीय मछुआरों को रिहा करने की घोषणा की है।