फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G7: मेलनी ने जी-7 के समापन में पीएम मोदी से बातचीत का किया उल्लेख, कहा- भारत संग साझेदारी और करेंगे मजबूत

Sun, 16 Jun 2024 05:30 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बारी

सार

मेलनी ने कहा, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के अवसरों की खोज की जो शुरुआत पीएम मोदी के साथ 2022 में हुई थी, वह आगे बढ़ चुकी है। अब इस साझेदारी को और मजबूत करने की ओर बढ़ चले हैं।
 
विज्ञापन
पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी। - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-7 की मेजबान इटली की पीएम जॉर्जिया मेलनी ने शनिवार को शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा िक हमने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के अवसरों की तलाश की है।

विज्ञापन


मेलनी ने कहा, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के अवसरों की खोज की जो शुरुआत पीएम मोदी के साथ 2022 में हुई थी, वह आगे बढ़ चुकी है। अब इस साझेदारी को और मजबूत करने की ओर बढ़ चले हैं।

मेलनी ने यह भी कहा कि जी-7 के विचार-विमर्श में चीन के लिए स्पष्ट संकेत है कि हम बातचीत के लिए खुले हैं, लेकिन हमारी कंपनियों को स्वतंत्र व निष्पक्ष बाजार में समान स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होना चाहिए। मेलनी ने भारत के नजरिये को आगे बढ़ाते हुए कहा, जी-7 हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर अपनी जिम्मेदारियों के लिए प्रतिबद्ध है।  
विज्ञापन


मोदी ने दुनिया के सामने रखा भारत का दृष्टिकोण
पीएम मोदी ने शनिवार को जी-7 के मंच से विश्व नेताओं के बीच तमाम अहम मसलों पर भारत का दृष्टिकोण पेश किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें इटली में उनके आगमन से रवानगी तक यात्रा की तमाम झलकियां दिखाई गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें