फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : इटली ने जासूसी के आरोप में रूसी दूतावास के दो अधिकारियों को निष्कासित करने का दिया आदेश

Wed, 31 Mar 2021 10:23 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम

सार

  • रूसी दूतावास के अधिकारियों को गोपनीय जानकारी देने के आरोप में इतालवी कैप्टन गिरफ्तार
  • आरोपी दोनों अधिकारियों को भी किया गया निष्कासित, इटली के विदेश मंत्री ने जताई नाराजगी  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली ने  बुधवार को जासूसी के आरोप में रूसी दूतावास के दो अधिकारियों को निष्कासित करने और इतालवी नौसेना के कैप्टन को गिरफ्तार करने का आदेश जारी कर दिया जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंगलवार रात राजधानी रोम के बाहरी इलाके में कथित रूप से पैसे के बदले गोपनीय जानकारी एक रूसी अधिकारी को देते समय इतालवी कैप्टन को पकड़ लिया था, जिसके बाद यह आदेश दिया गया।

विज्ञापन


इटली के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने रूसी राजदूत सर्गेई राजोव को तलब कर इस 'गंभीर मामले' पर विरोध प्रकट किया। इटली की कैरेबिनियेरी अर्धसैनिक पुलिस ने एक बयान में कहा कि इतालवी नौसेना के अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ पाया गया व्यक्ति रूसी सशस्त्र बलों का एक सदस्य है और इटली में रूसी दूतावास में तैनात है। उसे हिरासत में ले लिया गया, लेकिन राजनयिक का दर्जा प्राप्त होने के चलते उसे तत्काल गिरफ्तार नहीं किया गया।

इटली के विदेश मंत्री लुइगी डि माइयो ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उसे और इस मामले में कथित रूप से शामिल एक अन्य रूसी अधिकारी को निष्कासित करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें