इटली की एक मीडिया के अनुसार इस दुर्घटना में मृतक का एक आठ वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं बच्चे के माता-पिता और जेट पायलट की स्थिति ठीक है।
इटली के तुरीन में सैन्य अभ्यास के दौरान एक जेट का संतुलन बिगड़ने के कारण दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कार से टकरा गई, जिसमें एक पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। दरअसल, जब सैन्य जेट, कार से टकराई तो उस समय कार में एक परिवार मौजूद था। दुर्घटना की जानकारी रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने दी।
विज्ञापन
इटली की एक मीडिया के अनुसार इस दुर्घटना में मृतक का एक आठ वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं बच्चे के माता-पिता और जेट पायलट की स्थिति ठीक है। मंत्रालय ने इस दुर्घटना पर शोक जताया है।
क्रोसेटो ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'मंत्रालय परिवारवालों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है। हमने आपातकाल से निपटने और इसमें शामिल लोगों की सुरक्षा के लिए हर सुविधा मुहैया कराया था।' वहीं उप प्रधानमंत्री मैटेओ सलविनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि पायलट जेट से पैरासूट के सहारे छलांग लगाई थी। उन्होंने इस घटना को बहुत ही भयानक बताया है।