द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इतालवी अभियान के तहत लड़ने वाले भारतीय सैनिकों और विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित नायक यशवंत घाडगे को श्रद्धांजलि देने के लिए इटली में स्मारक वीसी यशवंत घाडगे सूंडियाल मेमोरियल का अनावरण किया गया।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इतालवी अभियान के तहत लड़ने वाले भारतीय सैनिकों और विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित नायक यशवंत घाडगे को श्रद्धांजलि देने के लिए इटली में स्मारक वीसी यशवंत घाडगे सूंडियाल मेमोरियल का अनावरण किया गया। अनवारण इटली में भारत की राजदूत नीना मल्होत्रा ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में इतालवी नागरिक, विशिष्ट अतिथि और इतालवी सशस्त्र बलों के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने कहा, स्मारक में एक जीवंत धूपघड़ी लगाई गई है। इसका आदर्श वाक्य ओमींस सब ईओडेम सोल है जिसका अर्थ है हम सभी एक ही सूर्य के नीचे रहते हैं। नायक यशवन्त घाडगे ऊपरी तिबर घाटी की ऊंचाइयों पर लड़ते हुए शहीद हुए थे।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इतालवी अभियान में भारतीय सैनिकों ने अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें भारतीय सेना के 50,000 से अधिक सैनिक शामिल थे। इस दौरान इटली में दिए गए 20 विक्टोरिया क्रॉस में से छह भारतीय सैनिकों ने हासिल किए थे। इस दौरान 5,782 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे।