फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G7 Summit: 'हमारी दोस्ती बहुत खास है', पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी

Wed, 18 Jun 2025 04:56 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कनानास्किस

सार

कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मेलोनी ने कहा कि भारत और इटली एक महान मित्रता से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा, पीएम मोदी ने अन्य वैश्विक नेताओं से भी मुलाकात की।  
 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करतीं इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी - फोटो : ANI/X@GiorgiaMeloni
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने कनानास्किस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मेलोनी ने इटली और भारत को एक महान मित्रता से जुड़ा बताया। 

विज्ञापन


शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं को एक-दूसरे से गर्मजोशी से हाथ मिलाते और मुस्कुराते हुए देखा गया। बाद में मेलोनी ने एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा की और लिखा, 'इटली और भारत, एक महान मित्रता से जुड़े हुए हैं।'

ये भी पढ़ें: G7 Summit: पीएम नरेंद्र मोदी ने मार्क कार्नी से की मुलाकात, भारत-कनाडा संबंधों को महत्वपूर्ण बताया
विज्ञापन


मेलोनी की पोस्ट पर पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया
मेलोनी की पोस्ट पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, 'मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं, प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी। इटली के साथ भारत की दोस्ती और मजबूत होती जाएगी, जिससे हमारे लोगों को बहुत लाभ होगा!'

कनानास्किस पहुंचने के तुरंत बाद कार्नी से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान अन्य वैश्विक नेताओं से भी मुलाकात की। कनानास्किस पहुंचने के तुरंत बाद पीएम मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मिले। इस दौरान उन्होंने निमंत्रण के लिए कार्नी को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि वह 2015 के बाद एक बार फिर कनाडा आने और लोगों से जुड़ने के लिए भाग्यशाली हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों को फिर से सक्रिय करने के महत्व को स्वीकार किया। कार्नी ने पीएम मोदी की उपस्थिति को महत्वपूर्ण बताया। 

ये भी पढ़ें: G7 Summit: अगले जी7 सम्मेलन की मेजबानी करेगा फ्रांस, इवियन स्पा टाउन में होगा आयोजन
विज्ञापन


मैक्रों-मर्ज के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं
इसके अलावा, पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ औपचारिक रूप से द्विपक्षीय बैठकें कीं। मैक्रों के साथ उन्होंने रक्षा, परमाणु ऊर्जा और इंडो-पैसिफिक में चल रहे सहयोग पर चर्चा की, जबकि चांसलर मर्ज के साथ उनकी बैठक व्यापार, सुरक्षा और आतंकवाद-रोधी मुद्दों पर केंद्रित रही।

पीएम मोदी ने इन नेताओं से भी की मुलाकात
पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से भी मुलाकात की। इसके अलावा वह दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम से भी मिले। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें