फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US पाकिस्तानी सेना प्रमुख का अमेरिका में विरोध, व्हाइट हाउस का सेना दिवस पर मुनीर को आमंत्रित करने से इनकार

Wed, 18 Jun 2025 04:35 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

प्रदर्शनकारियों ने मुनीर को राजनीतिक अस्थिरता, चुनावों में हस्तक्षेप और सेना की बढ़ती राजनीतिक भूमिका के लिए जिम्मेदार ठहराया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, हम अमेरिका की धरती से दुनिया को यह संदेश देना चाहते हैं कि पाकिस्तान के लोग सेना के अत्याचारों के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
जनरल असीम मुनीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को अमेरिका दौरे पर भारी बेइज्जती का सामना करना पड़ा। वाशिंगटन में दर्जनों पाकिस्तानी-अमेरिकियों ने जनरल मुनीर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें पाकिस्तान का कातिल, भगोड़ा कहा।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने भी मुनीर के विरोध का वीडियो साझा किया है। इसमें बड़ी संख्या में जुटे पाकिस्तानी कह रहे हैं कि हमें लोकतंत्र चाहिए, सेना का शासन नहीं। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां व बैनर लिए हुए थे, जिन पर पाकिस्तान में मानवाधिकारों के हनन, लोकतंत्र के दमन और पत्रकारों पर अत्याचार को लेकर नारे लिखे गए थे।

प्रदर्शनकारियों ने मुनीर को राजनीतिक अस्थिरता, चुनावों में हस्तक्षेप और सेना की बढ़ती राजनीतिक भूमिका के लिए जिम्मेदार ठहराया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, हम अमेरिका की धरती से दुनिया को यह संदेश देना चाहते हैं कि पाकिस्तान के लोग सेना के अत्याचारों के खिलाफ हैं। इस बीच, अमेरिका ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ पर परेड में भाग लेने के लिए मुनीर को आमंत्रित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें