फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israeli strikes on Gaza: इस्राइल ने गाजा में फिर किए भीषण हवाई हमले, 85 से अधिक फलस्तीनियों की मौत

Thu, 20 Mar 2025 12:17 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, तेल अवीव

सार

गाजा पट्टी में बुधवार रात हुए इस्राइली हवाई हमलों में 85 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो गई।  इस्राइल की ओर से ये हवाई हमले दक्षिणी गाजा के खान यूनिस और राफा शहरों तथा उत्तरी गाजा के बेइत लाहिया कस्बे में किए गए।
विज्ञापन
गाजा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजा पट्टी में बुधवार रात हुए इस्राइली हवाई हमलों में 85 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो गई।  इस्राइल की ओर से ये हवाई हमले दक्षिणी गाजा के खान यूनिस और राफा शहरों तथा उत्तरी गाजा के बेइत लाहिया कस्बे में किए गए।गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि हमलों में कम से कम 85 लोग मारे गए हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। मंत्रालय के रिकॉर्ड के प्रभारी अधिकारी जहीर अल-वहीदी ने कहा कि अब तक कुल 592 लोग मारे गए हैं। 
विज्ञापन


युद्धविराम टूटा, फिर शुरू हुए हमले
मंगलवार को इस्राइल ने भारी हवाई हमले शुरू कर दिए थे। जिसके बाद इस्राइल और हमला के बीच लागू युद्धविराम समाप्त हो गया। यह युद्धविराम कुछ समय के लिए संघर्ष रोकने और दो दर्जन से अधिक बंधकों की रिहाई में मदद करने के लिए लागू किया गया था। इस्राइल ने हमास पर समझौते को ठुकराने का आरोप लगाया है।

अब तक 592 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को हुए हमलों में 592 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हुई, जिनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। अब तक हमास की ओर से रॉकेट दागने या किसी अन्य हमले की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें