फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: टेक्सास की सीनेट ने होली को मान्यता देते हुए प्रस्ताव पारित किया, ऐसा करने वाला अमेरिका का तीसरा राज्य

Thu, 20 Mar 2025 12:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

प्रस्ताव में कहा गया कि 'इस उल्लासपूर्ण त्योहार की उत्पत्ति कई सदियों पहले की है, और दुनिया भर में विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों द्वारा होली का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार प्रेम और नवीनीकरण के बारे में है।
विज्ञापन
Holi - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राज्य टेक्सास की सीनेट में एक प्रस्ताव पारित किया गया है। इस प्रस्ताव में हिंदुओं के त्योहार होली को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मान्यता दी गई है। इसके साथ ही टेक्सास अमेरिका का तीसरा राज्य बन गया है, जहां होली को औपचारिक रूप से मान्यता दी गई है। टेक्सास से पहले जॉर्जिया और न्यूयॉर्क भी होली को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मान्यता दे चुके हैं। 
विज्ञापन


सीनेट ने प्रस्ताव किया पारित
टेक्सास की सीनेट में यह प्रस्ताव सीनेटर सारा एकहार्ट ने पेश किया। यह प्रस्ताव 14 मार्च को पारित कर दिया गया। प्रस्ताव में होली के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया गया और इसे बसंत, नवीनीकरण, एकता और बुराई पर अच्छाई की जीत के त्योहार के रूप में वर्णित किया गया। प्रस्ताव में कहा गया कि 'इस उल्लासपूर्ण त्योहार की उत्पत्ति कई सदियों पहले की है, और दुनिया भर में विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों द्वारा होली का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार प्रेम और नवीनीकरण के बारे में है। प्रस्ताव में सामुदायिक संबंधों को मजबूत करने और टेक्सास की सांस्कृतिक विविधता को समृद्ध करने में भी होली की भूमिका बताई गई है। 

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने प्रस्ताव का किया समर्थन
ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्यदूत मंजूनाथ ने टेक्सास द्वारा होली को मान्यता देने पर खुशी जताई और कहा कि यह टेक्सास के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। राज्य की सीनेट द्वारा होली को मान्यता देना विविधता, एकता, दोस्ती और सांस्कृतिक विरासत के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि है। महावाणिज्यदूत ने प्रस्ताव पेश करने के लिए सीनेटर सारा एकहार्ट को धन्यवाद कहा। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया। फाउंडेशन ने कहा कि 'टेक्सास की सीनेट ने अपना पहला होली प्रस्ताव पारित किया है। सारा एकहार्ट ने इतिहास बनाया है। जॉर्जिया और न्यूयॉर्क के बाद टेक्सास होली को मान्यता देने वाला तीसरा राज्य बन गया है। होली एकता, रंग और दोस्ती की भावना का जस्न माना जाता है।' यह प्रस्ताव टेक्सास में भारतीय अमेरिकी समुदाय के बढ़ते सांस्कृतिक योगदान को मान्यता भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें