फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hamas War: संघर्ष विराम के बीच हमास की नापाक हरकत, गाजा से दागा गया रॉकेट; इस्राइली सेना ने किया तबाह

Fri, 01 Dec 2023 10:41 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

सार

इस्राइली सेना ने बताया कि संघर्ष विराम की समय सीमा खत्म होने वाली है, ऐसे में एक बार फिर से जंग का एलान हो गया है। शुक्रवार सुबह सात बजे गाजा की ओर से एक रॉकेट दागा गया, जिसे सेना ने नष्ट कर दिया। 
 
विज्ञापन
गाजा में इस्राइली हमलों के बाद धुआं उठा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया के गाजा में 47 दिनों के हिंसक संघर्ष में अब तक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बीते सात अक्तूबर से शुरू हुआ रक्तपात 24 नवंबर को कतर की प्रभावी मध्यस्थता और हस्तक्षेप के बाद बीते छह दिनों से थमा हुआ था। हालांकि, अब खबर आ रही है कि संघर्ष विराम के बीच गाजा की ओर से एक रॉकेट दागा गया, जिसे इस्राइली सेना ने तबाह कर दिया।

विज्ञापन


जंग का एलान
इस्राइली सेना ने बताया कि संघर्ष विराम की समय सीमा खत्म होने वाली है, ऐसे में एक बार फिर से जंग का एलान हो गया है। शुक्रवार सुबह सात बजे गाजा की ओर से एक रॉकेट दागा गया, जिसे सेना ने नष्ट कर दिया। 

विस्फोट और गोलीबारी
इस घटना के बारे में फिलहाल हमास ने कुछ नहीं कहा है। 24 नवंबर को शुरू हुए संघर्ष विराम के बाद हमले की यह पहली घटना है। हमास से जुड़े मीडिया ने कहा कि संघर्ष विराम की समय सीमा से पहले गाजा पट्टी के उत्तरी हिस्से में विस्फोट और गोलीबारी हो सकती है। 
विज्ञापन


कल बढ़ाई दी समय सीमा
संघर्ष विराम को दो बार बढ़ाया जा चुका है। ऐसे में गुरुवार को एक बार फिर एक दिन के लिए विराम की अवधि को बढ़ाया गया।संघर्ष विराम के सातवें दिन आठ बंधकों और 30 फलस्तीनी कैदियों की अदला-बदली के साथ-साथ गाजा पट्टी में मानवीय सहायता पहुंचाई गई।

कोई सहमति नहीं बनी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा में इस्राइल-हमास के बीच युद्धविराम को और आगे बढ़ाने के लिए बातचीत जारी है। लेकिन अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। बता दें, युद्धविराम शुक्रवार तड़के समाप्त होने वाला है। इस बीच अमेरिका ने गाजा में इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम को आगे बढ़ाने पर जोर दिया है। तेल अवीव में मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने जोर देकर कहा कि अभी हमारा पूरा ध्यान युद्धविराम को आगे बढ़ाने पर है, ताकि गाजा से अधिक बंधकों को रिहा कराया जा सके। हम युद्धविराम को बढ़ाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें