इस्राइली बलों ने वेस्ट बैंक में एक 18 साल के फलस्तीनी किशोर की गोली मार कर हत्या कर दी। यह जानकारी फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को दी। अल जजीरा के मुताबिक, मंत्रालय ने किशोर की पहचान बदावी मसलमेह के रूप में की है और दावा किया है कि इस्राइली बल उसके शव को ले गए हैं।
इस्राइली सेना ने कहा कि उसके अधिकारियों ने तीन लोगों को इस्राइली वाहनों पर बम फेंकते हुए देखा था। इनमें से एक को गोली मार दी गई, जबकि बाकी दोनों को हेब्रोन शहर के बाहरी इलाके में एक अवैध यहूदी बस्ती के पास हिरासत में ले लिया गया।
यह घटना तब आई है जब हजारों फिलिस्तीनियों ने हाल ही में अमेरिका की एक घोषणा के जवाब में कब्जे वाले वेस्ट बैंक पर प्रदर्शन किया था कि अब वह (अमेरिका) वेस्ट बैंक में इस्राइली बस्तियों में अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन में विश्वास नहीं करता है।