फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Lebanon Conflict: दक्षिणी लेबनान पर इस्राइली हवाई हमले में 10 की मौत, पैरामेडिक्स और बच्ची भी शामिल

Fri, 22 May 2026 10:13 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत

सार

दक्षिणी लेबनान में इस्राइली एयरस्ट्राइक में 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें पैरामेडिक्स और एक सीरियाई बच्ची शामिल हैं। संघर्षविराम के बावजूद इस्राइल-हिजबुल्लाह तनाव जारी है।
विज्ञापन
इस्राइल-लेबनान संघर्ष - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी लेबनान में शुक्रवार को हुए इस्राइली हवाई हमलों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह पैरामेडिक्स और एक सीरियाई बच्ची भी शामिल है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस हमले की पुष्टि की है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका की मध्यस्थता में हुए संघर्ष विराम के बावजूद इस्राइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव लगातार जारी है।

विज्ञापन


दो अलग-अलग हमलों में गई जान
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पहला हमला हनौइयेह गांव में हुआ, जहां हिजबुल्लाह से जुड़े इस्लामिक हेल्थ एसोसिएशन के चार पैरामेडिक्स की मौत हो गई। इस हमले में दो अन्य लोग घायल भी हुए, जिनमें एक पैरामेडिक शामिल है। वहीं दूसरा हमला टायर प्रांत के देइर कानौन अल नहर गांव में हुआ। यहां छह लोगों की मौत हुई, जिनमें एक सीरियाई बच्ची और अल-रिसाला स्काउट्स एसोसिएशन के दो पैरामेडिक्स शामिल थे। इस हमले में छह अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन पैरामेडिक्स और एक सीरियाई महिला भी शामिल हैं।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। मंत्रालय का कहना है कि स्वास्थ्यकर्मियों और मेडिकल सुविधाओं को निशाना बनाना गंभीर मानवीय चिंता का विषय है।
विज्ञापन


WHO ने भी जारी की चिंताजनक रिपोर्ट
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में कहा था कि इस्राइल-हिजबुल्लाह संघर्ष शुरू होने के बाद से लेबनान में स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सा सुविधाओं पर 169 हमले दर्ज किए गए हैं। इन हमलों में अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इस मामले में इस्राइली सेना की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

इससे पहले इस्राइल कई बार आरोप लगा चुका है कि ईरान समर्थित हिजबुल्लाह संगठन एंबुलेंस और मेडिकल वाहनों का इस्तेमाल सैन्य गतिविधियों के लिए करता है, हालांकि उसने सार्वजनिक रूप से इसके सबूत पेश नहीं किए हैं।

संघर्ष विराम के बावजूद जारी है हिंसा
अमेरिका की मध्यस्थता में हुए संघर्ष विराम के बावजूद दोनों पक्षों के बीच हमले जारी हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस्राइल और हिजबुल्लाह के बीच हालिया संघर्ष में अब तक 3,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

इसी बीच अमेरिका के वित्त विभाग ने हिजबुल्लाह से जुड़े कुछ नेताओं और सुरक्षा अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका का आरोप है कि ये लोग लेबनान की सरकारी संस्थाओं में हिजबुल्लाह का प्रभाव बनाए रखने और संगठन को समर्थन देने में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें