फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel War: अमेरिकी विदेश मंत्री ने की लेबनानी पीएम से मुलाकात, लेबनान-इस्राइल सीमा तनाव पर जताई गहरी चिंता

Sun, 05 Nov 2023 07:47 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अम्मान

सार

विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, कि सचिव ब्लिंकन ने पीएम मिकाती को लेबनान को एक ऐसे युद्ध में जाने से रोकने में उनके नेतृत्व के लिए धन्यवाद दिया जो लेबनानी लोग नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
एंटनी ब्लिंकन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास युद्ध के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती से जोर्डन की राजधानी अम्मान में मुलाकात की। इस दौरान ब्लिंकन ने इस्राइल के साथ लेबनान की दक्षिणी सीमा पर गोलीबारी के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की।

विज्ञापन


विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि सचिव ब्लिंकन ने पीएम मिकाती को लेबनान को एक ऐसे युद्ध में जाने से रोकने में उनके नेतृत्व के लिए धन्यवाद दिया जो लेबनानी लोग नहीं चाहते हैं। साथ ही क्षेत्र में शांति के लिए क्षेत्रीय भागीदारों के साथ उनके प्रयासों को भी शुक्रिया अदा किया। 

मिलर ने आगे कहा कि ब्लिंकन ने गाजा में नागरिकों के लिए मानवीय सहायता सुनिश्चित करने के अमेरिकी प्रयासों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि लेबनान को क्षेत्रीय और घरेलू दोनों संकटों के माध्यम से देश का नेतृत्व करने के लिए एक राष्ट्रपति का चयन करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


राज्य मंत्री अयमान सफादी से भी की मुलाकात
इस बीच, ब्लिंकन ने संयुक्त बैठक से पहले अम्मान में जॉर्डन के विदेश राज्य मंत्री अयमान सफादी से भी मुलाकात की। इससे पहले शुक्रवार को ब्लिंकन ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की थी। 

इस्राइल के पीएम कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया, 'प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन युद्ध शुरू होने के बाद से तेल अवीव के किरया में तीसरी बार मिल रहे हैं।'

ब्लिंकन और नेतन्याहू ने निजी तौर पर मुलाकात की और फिर युद्ध मंत्रिमंडल के साथ मिलकर एक विस्तारित बैठक की। इस्राइली पीएम कार्यालय ने कहा, 'विस्तारित बैठक की शुरुआत में, प्रधान मंत्री नेतन्याहू ने ब्लिंकन और उनके प्रतिनिधिमंडल को आईडीएफ प्रवक्ता द्वारा तैयार किए गए फुटेज के क्लिप दिखाए, जो 7 अक्तूबर को हमास द्वारा किए गए भयावहता और नरसंहार को दर्शाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें