फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel War: इस्राइल में निर्माण कार्य ठप, भारत से मांगे एक लाख श्रमिक

Tue, 07 Nov 2023 06:52 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

फलस्तीनी श्रमिक काम करते हैं, लेकिन हमास के हमले के बाद कंपनियों ने इन श्रमिकों को हटा दिया था। इससे पूरे इस्राइल में निर्माण का काम ठप-सा पड़ा है। हालांकि कुछ चीनी श्रमिक वहां काम कर रहे हैं लेकिन उनकी संख्या बहुत कम है।
विज्ञापन
इस्राइल - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमास के साथ गाजा में चल रहे युद्ध के बीच इस्राइल ने भारत से एक लाख निर्माण श्रमिक तुरंत भेजने का अनुरोध किया है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, इस्राइल की निर्माण कंपनियों ने अपनी सरकार से एक लाख भारतीय श्रमिकों की भर्ती करने की अनुमति मांगी है। इन्हें फलस्तीनी श्रमिकों की जगह रखा जाएगा।

विज्ञापन


इस्राइल की निर्माण कंपनियों में मुख्यत
फलस्तीनी श्रमिक काम करते हैं, लेकिन हमास के हमले के बाद कंपनियों ने इन श्रमिकों को हटा दिया था। इससे पूरे इस्राइल में निर्माण का काम ठप-सा पड़ा है। हालांकि कुछ चीनी श्रमिक वहां काम कर रहे हैं लेकिन उनकी संख्या बहुत कम है। ऐसे में निर्माण गतिविधियां पुरानी गति से शुरू करने के लिए इस्राइल की सरकार और कंपनियां भारत की ओर उम्मीद से देख रही हैं। 

इस्राइल सरकार पहले ही कर चुकी है समझौता
इस्राइल सरकार भारतीय श्रमिकों को अपने यहां काम कराने से जुड़ा समझौता पहले ही कर चुकी है। मई में भारत दौरे पर आए इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत भारत से 42 हजार श्रमिक इस्राइल भेजे जाने हैं। इनमें से 34 हजार निर्माण क्षेत्र के लिए होंगे। यह पहला मौका है, जब भारतीय श्रमिक इस्राइल के निर्माण क्षेत्र में काम करेंगे।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने की युद्ध के अस्थाई विराम पर चर्चा
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मानवीय कारणों से गाजा पर हमलों में अस्थाई विराम और बंधकों के रिहाई की संभावना पर चर्चा की। बता दें, इस्राइल और हमास के बीच पिछले काफी समय से युद्ध जारी है, जिसमें करीब 11 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें