US: एक अमेरिकी सीनेटर मार्क केली ने रविवार को कहा कि इस्राइल ने बेरूत में हिजबुल्लाह नेता सैय्यद हसन नसरल्ला को मारने के लिए अमेरिकी निर्मित बम का इस्तेमाल किया।
एक अमेरिकी सीनेटर मार्क केली ने रविवार को कहा कि इस्राइल ने बेरूत में हिजबुल्लाह नेता सैय्यद हसन नसरल्ला को मारने के लिए अमेरिकी निर्मित बम का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
केली सीनेट सशस्त्र सेवा एयरलैंड उपसमिति के अध्यक्ष हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि इस्राइल ने 2,000-पौंड (900-किलो) मार्क 84 शृंखला के बम का इस्तेमाल किया। इस्राइली सेना ने शनिवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में समूह के केंद्रीय कमान मुख्यालय पर हमले में नसरल्ला को मार गिराने का दावा किया था। हालांकि, हमले में किन हथियारों का इस्तेमाल किया गया, इस पर इस्राइली सेना ने टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। पेंटागन ने भी मामले पर तुरंत टिप्पणी नहीं की।