फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Attack Lebanon: इस्राइल ने लेबनान पर किया हवाई हमला, हिजबुल्ला-हमास के ठिकानों को निशाना बनाने का दावा

Tue, 06 Jan 2026 04:46 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

इस्राइल की वायुसेना ने लेबनान के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में हवाई हमले किए। सेना ने हिजबुल्ला और हमास के ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। हमले ऐसे समय हुए जब लेबनान सरकार सीमा क्षेत्र में हिजबुल्ला को निहत्था करने की योजना पर चर्चा की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
इस्राइल ने लेबनान में किया हवाई हमला (File Photo) - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल की वायुसेना ने सोमवार को लेबनान के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में हवाई हमले किए। इस्राइली सेना का कहना है कि इन इलाकों में हिजबुल्ला और हमास जैसे उग्रवादी संगठनों का ढांचा मौजूद था। ये हमले ऐसे समय हुए हैं, जब कुछ ही दिनों बाद लेबनान के सेना प्रमुख सरकार को सीमा क्षेत्र में हिजबुल्ला को निहत्था करने की योजना पर जानकारी देने वाले हैं। हमलों से करीब दो घंटे पहले, इस्राइली सेना के अरबी भाषा के प्रवक्ता अवीचाय अड्राई ने सोशल मीडिया पर चेतावनी दी थी कि सेना पूर्वी बेका घाटी और दक्षिणी लेबनान के कुछ गांवों में हमले करने वाली है।

वहीं लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, बेका घाटी के मनारा गांव में जिस घर पर हमला हुआ, वह हमास के एक सैन्य कमांडर शरहबील अल-सय्यद का था, जो मई 2024 में एक ड्रोन हमले में मारा गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: हेगसेथ ने डेमोक्रेटिक सीनेटर मार्क केली को किया सेंसर, पेंटागन ने क्यों उठाया ऐसा कदम और यह कितना घातक?

लेबनान ने पहले से ही शुरू कर दी है ये प्रक्रिया
बता दें कि लेबनान की सेना ने पिछले साल से ही फलस्तीनी गुटों को निहत्था करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। सरकार का कहना है कि 2025 के अंत तक इस्राइली सीमा से लगे सभी इलाकों, जिन्हें साउथ लितानी क्षेत्र कहा जाता है, वहां से हिजबुल्ला के हथियार हटा दिए जाएंगे। ऐसे में गुरुवार को होने वाली सरकारी बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होगी, जिसमें सेना प्रमुख जनरल रूडोल्फ हैकल भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


सोमवार को हुए हवाई हमले लितानी नदी के उत्तर में हुए, जो इस्राइल सीमा से काफी दूर हैं। हिजबुल्ला को निहत्था करने की यह प्रक्रिया इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच 14 महीने चले युद्ध के बाद शुरू हुई, जिसमें ईरान समर्थित इस संगठन के कई बड़े नेता मारे गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- UN में घिरा अमेरिका: मादुरो की गिरफ्तारी से सहयोगी देश भी नाराज, आरोप भी लगाए; लेकिन ट्रंप के दूत का रुख कायम

हमास हमले के एक दिन बाद हिजबुल्ला ने किया था हमला

गौरतलब है कि यह संघर्ष 8 अक्तूबर 2023 को शुरू हुआ था, जब हमास के हमले के एक दिन बाद हिजबुल्ला ने इस्राइल पर रॉकेट दागे थे। इसके बाद सितंबर 2024 में इस्राइल ने लेबनान पर बड़े पैमाने पर बमबारी की और फिर जमीनी हमला किया। नवंबर 2024 में अमेरिका की मध्यस्थता से सीजफायर हुआ, लेकिन इसके बावजूद इस्राइल ने लगभग रोजाना हवाई हमले जारी रखे हैं।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें