फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: हमास के एक और शीर्ष कमांडर को इस्राइल ने किया ढेर, सैन्य खुफिया विभाग का प्रमुख था ओसामा तबाश

Sat, 22 Mar 2025 09:11 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार को गाजा में तुरंत युद्धविराम की मांग की। दरअसल इस्राइली सेना ने दूसरे चरण के युद्धविराम समझौते पर सहमति नहीं बनने के बाद गाजा में फिर से हमले शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली सेना ने शुक्रवार को दावा किया है कि उन्होंने हमास के सैन्य खुफिया विभाग के प्रमुख को ढेर कर दिया है। इस्राइली सेना ने कहा कि गुरुवार को दक्षिणी गाजा में एक हमले में हमास की सैन्य इकाई के खुफिया विभाग के प्रमुख ओसामा तबाश की मौत हो गई है। तबाश हमास के सर्विलांस और हमलावर यूनिट का प्रमुख था। हालांकि अभी तक हमास की तरफ से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।   
विज्ञापन


जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन ने गाजा में तुरंत युद्धविराम की मांग की
जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार को गाजा में तुरंत युद्धविराम की मांग की। दरअसल इस्राइली सेना ने दूसरे चरण के युद्धविराम समझौते पर सहमति नहीं बनने के बाद गाजा में फिर से हमले शुरू कर दिए हैं। संयुक्त बयान में तीनों देशों के विदेश मंत्रियों ने कहा कि 'गाजा में इस्राइली हवाई हमलों का फिर शुरू होना, गाजा के लोगों के लिए पीछे जाने वाला कदम है। हमलों में आम नागरिकों की मौत से हम दुखी हैं और मांग करते हैं कि गाजा में तुरंत युद्धविराम लागू किया जाए।'

ये भी पढ़ें- West Asia Unrest: यमन ने इस्राइल पर दागीं मिसाइलें, बजे हवाई हमले के सायरन; गाजा में IDF का हमला, अब तक 91 मरे
विज्ञापन


इस्राइल ने गाजा के हिस्सों को अपना हिस्सा बनाने की धमकी दी
बयान में हमास से बंधकों को रिहा करने की भी अपील की गई है। साथ ही ये भी कहा कि हमास अब गाजा पर शासन न करे और इस्राइल के लिए भविष्य में खतरा भी न बने। बयान में इस्राइल से भी अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करने और गाजा में मानवीय मदद भेजने की मंजूरी देने की अपील की है। यूरोपीय देशों के विदेश मंत्रियों का संयुक्त बयान ऐसे समय आया है, जब शुक्रवार को ही इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने धमकी दी है कि अगर हमास ने बाकी बंधकों को नहीं छोड़ा तो वे गाजा के कुछ हिस्सों को अपने देश में मिला लेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Gaza Israel Airstrike: गाजा में इस्राइली हमले पर राजदूत अजार बोले- हमास कूटनीतिक रास्ता अपनाए या भुगते अंजाम

इस्राइल ने गाजा में फिर से हमले शुरू कर दिए हैं। हवाई हमलों के फिर से शुरू होने से फलस्तीनी निवासियों को फिर से अपने घरों से भागना पड़ा है। ये वो लोग हैं, जिन्होंने तबाह हो चुके इलाके के खंडहरों में फिर से बसना शुरू किया था। शुक्रवार को इस्राइली विमानों ने आवासीय इलाकों में पर्चे गिराए, जिससे लोगों को गाजा के विभिन्न इलाकों जैसे बेत लाहिया, बेत हनौन, गाजा शहर के शेजैया और खान यूनिस के कुछ हिस्सों से बाहर निकलने का आदेश दिया गया। 


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें