फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War: गाजा के अस्पताल पर हुए हमले में मौतों को लेकर इस्राइली सेना का बड़ा खुलासा, अब फलस्तीन से ही पूछे सवाल

Thu, 19 Oct 2023 09:48 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

सार

इस्राइल सुरक्षा बलों ने गुरुवार को अपने ऊपर लगाए आरोपों को नकारने के साथ ही इस हमले के लिए फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही उस दावे पर सवाल खड़े कर दिए, जिसमें कहा जा रहा कि कई लोग मारे गए थे। 

विज्ञापन
गाजा के अस्पताल पर हुआ धमाका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध में करीब पांच हजार लोगों की मौत हो गई। इस बीच, मंगलवार को गाजा के अल-अहली अस्पताल में विस्फोट हुआ था, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई। इस हमले का आरोप हमास और इस्राइल एक दूसरे पर मढ़ रहे हैं। इस बीच, इस्राइल ने इस हमले में मारे गए लोगों के शवों पर सवाल खड़ा कर दिया। 

आईडीएफ ने वीडियो किया जारी

विज्ञापन

इस्राइल सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने गुरुवार को अपने ऊपर लगाए आरोपों को नकारने के साथ ही इस हमले के लिए फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही उस दावे पर सवाल खड़े कर दिए, जिसमें कहा जा रहा कि कई लोग मारे गए थे। अपने दावों के समर्थन में, इस्राइल ने वीडियो जारी की है, जिनमें से एक में रॉकेट की चपेट में आने से पहले और बाद में अस्पताल और उसके आसपास के क्षेत्र को दिखाया गया है।

आईडीएफ के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि रॉकेट पार्किंग में फटा था और ऐसा लगता है कि घटना में कोई नहीं मारा गया।
 

 

15 कारें जलीं

विज्ञापन

आईडीएफ के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम देख सकते हैं कि जहां विस्फोट हुआ वहां का क्षेत्र काला पड़ा हुआ है। ऐसा लगता है कि वहां भयानक आग लगी थी। यह वास्तव में केंद्र है, जहां रॉकेट ने प्रभावित किया है। मैं जो देख पा रहा हूं वहां लगभग 15 कारें हैं, जो हमले से प्रभावित हुई थीं। आग से जले सामानों को भी देखा जा सकता है। हालांकि, जो मुझे नहीं दिख रहा वो हैं शव।’

आईडीएफ ने गाजा में हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय के उस दावे पर सवाल उठाया, जिसमें कहा गया था कि विस्फोट में कई लोग मारे गए थे। लेफ्टिनेंट कर्नल कॉनरिकस ने कहा, ‘अगर वास्तव में यहां 471 या 500 लोग मारे गए हैं, तो सभी के शव कहां हैं? 

इस्राइल को बना रहे थे निशाना
इस्राइल ने एक अन्य वीडियो जारी कर कहा कि आरोप लगाने से पहले अपना फुटेज जांच लें। छह बजकर 59 मिनट पर इस्राइल को निशाना बनाकर रॉकेट छोड़ा गया, जो असफल हो गया और वहीं विस्फोट हो गया। गाजा के अस्पताल पर भी छह बजकर 59 मिनट पर ही हमला किया गया था। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे साफ है कि यह हमला उन्होंने खुद ही किया है। 

विज्ञापन

 

 

दिख रही भयानक आग
आईडीएफ के प्रवक्ता ने घटनास्थल की एक वीडियो को दिखाते हुए कहा कि तस्वीरों में साफ भीषण आग दिख रही है, जबकि इस्राइली बम से हमला किया गया होता तो वहां गड्ढा होता न कि आग। उन्होंने कहा, 'अगर आप लोग खबरें देख रहे हैं तो ठीक ऐसे ही हमले इस्राइल पर देख सकते हैं। जब इस्राइल पर रॉकेट से हमला किया जाता है, तो हम यही देखते हैं- जली हुई कारें, जले हुए सामान और आग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें