फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hamas War: 'युद्ध तब तक खत्म नहीं होगा, जब तक हासिल नहीं हो जाते सभी लक्ष्य', इस्राइल की चेतावनी

Sat, 01 Jun 2024 05:13 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

Israel-Hamas War: इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि गाजा में युद्ध तब तक खत्म नहीं होगा जब तक कि सभी बंधकों की वापसी और हमास के खात्मे सहित सभी लक्ष्यों को हासिल नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वार्ताकारों को गाजा में बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई का प्रस्ताव पेश करने के लिए अधिकृत किया है। इस बीच, इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि गाजा में युद्ध तब तक खत्म नहीं होगा जब तक कि सभी बंधकों की वापसी और हमास के खात्मे सहित सभी लक्ष्यों को हासिल नहीं किया जाता है।

विज्ञापन


नेतन्याहू को संबोधन के लिए किया आमंत्रित
वहीं, अमेरिकी कांग्रेस के नेताओं ने नेतन्याहू को कैपिटल हिल पर एक संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया है। हाउस स्पीकर माइक जॉनसन, अल्पसंख्यक नेता हकीम जेप्रीज, न्यूयॉर्क से डेमोक्रेट सांसद चक शूमर और रिपब्लिकन नेता मिच मैककोनेल की ओर से इस्राइली प्रधानमंत्री को साझा पत्र लिखकर आमंत्रित किया गया है। जिसमें सात अक्तूबर के हमासे के आतंकवादी हमले के मद्देनजर इस्राइल के सात अमेरिका की एकजुटता पर जोर दिया गया। 

पत्र में लिखा गया, पिछले साल कांग्रेस को हमारे दोनों लोकतंत्रों के बीच दोस्ती और साझेदारी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए वॉशिंगटन में इस्राइल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग की मेजबानी करने पर गर्व महसूस हुआ था। लेकिन तीन महीने से भी कम समय के बाद सात अक्तूबर के हमलों ने दुनिया को झकझोर दिया और इस्राइल को अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर कर दिया। हम आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में इस्राइल के साथ खड़े हैं। हमास अमेरिकी और इस्राइली नागरिकों को बंदी बना रहा है और इसके नेता क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डाल रहे हैं। 
विज्ञापन


न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, हमास के साथ संघर्ष से निपटने में अलग-अलग दृष्टिकोणों को लेकर बाइडन प्रशासन और इस्राइल में तनाव के बीच यह निमंत्रण आया है। हमास के 7 अक्तूबर के हमलों में करीब 1200 इस्राइली नागरिकों की मौत हुई थी, जिनमें ज्यादातर नागरिक इस्राइली और 33 अमेरिकी थे। इसके बाद नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ युद्ध का एलान किया और गाजा पट्टी में हमले किए। युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा पट्टी में 35 हजार से ज्यादा फलस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें