ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को टीवी पर देश के नाम संबोधन में बड़ा दावा किया। नेतन्याहू ने अपने संबोधन में बताया कि इस्राइल ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मुख्य परिसर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। नेतन्याहू ने अपने संबोधन में यह भी दावा किया कि इस्राइल ने ईरान के सर्वोच्च खामेनेई के मुख्य परिसर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है और इन सभी संकेतों से पता चलता है कि इन हमलों में वह तानाशाह (खामेनेई) मारा गया। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा और देश की रक्षा को मजबूत करने के लिए की गई है।
बता दें कि नेतन्याहू का यह संदेश ऐसे समय में आया है जब इस्राइल और ईरान के बीच सुरक्षा और सैन्य हालात काफी तनावपूर्ण हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उनके भाषण में क्षेत्रीय सुरक्षा, इस्राइल की रणनीति और ईरान के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा होने की संभावना है। यह पहला मौका है जब उन्होंने सीधे देशवासियों से अपनी बातें साझा की हैं।
ईरान ने दावों का किया खंडन
उधर, इस्राइली पीएम नेतन्याहू के इस दावों पर ईरान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ईरान की ओर से जारी बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति और सुप्रीम लीडर सुरक्षित और स्वस्थ हैं, यह जानकारी ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने शनिवार को एबीसी न्यूज को दी। बाघई ने कहा कि ईरान की सरकार का सिस्टम काम कर रहा है। हालांकि इसी बीच न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दावा कि एक वरिष्ठ इस्राइली अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई अब जीवित नहीं हैं और उनका शव मिल चुका है।
ये भी पढ़ें:- कौन हैं अयातुल्ला अली खामेनेई?: इस्राइली PM नेतन्याहू का दावा- ईरान के सर्वोच्च नेता के मारे जाने के कई संकेत
मारे गए खामेनेई के दामाद और बहू
इसी बीच तेहरान शहर परिषद के एक सदस्य ने बड़ा दावा करते हुए बताया है कि सर्वोच्च नेता खामेनेई के दामाद और बहू को अमेरिका और इस्राइल के हालिया हवाई हमलों में मार दिया गया है। यह जानकारी स्थानीय सूत्रों पर आधारित है, लेकिन अभी इसका आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुआ है। रिपोर्टों के मुताबिक, संयुक्त हमलों में तेहरान के कई हिस्सों को निशाना बनाया गया और धमाके सुनाई दिए।
इन हमलों ने ईरान की राजधानी में भय और अशांति फैला दी है और तनाव और भी बढ़ गया है। ईरान की ओर से भी जवाबी मिसाइल हमलों की खबरें आ रही हैं, जिससे क्षेत्र में संघर्ष और गहरा सकता है। अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति अभी विकसित हो रही है और इससे आगे क्या होगा, यह देखने की बात है।
ये भी पढ़ें:- युद्ध से अफरा-तफरी: दुबई पर सबसे ज्यादा असर, एयरपोर्ट बंद; पाम जुमैरह पर भी गिरीं मिसाइलें, पढ़ें अपडेट
अभी और अपडेट आना बाकी
सरकार और मीडिया इस संबोधन को लगातार अपडेट कर रहे हैं। अभी तक भाषण का पूरा विवरण सामने नहीं आया है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इसमें इस्राइल की सुरक्षा और आगे की कार्रवाई के बारे में अहम जानकारियां शामिल होंगी। दूसरी ओर विशेषज्ञों का कहना है कि नेतन्याहू का यह संबोधन देशवासियों को आश्वस्त करने और ईरान के खिलाफ इस्राइल की नीति स्पष्ट करने का जरिया है। साथ ही, यह क्षेत्रीय तनाव पर देश की तैयारी और सुरक्षा उपायों की जानकारी देने का भी एक प्रयास माना जा रहा है।
आखिर कौन हैं अयातुल्ला अली खामेनेई?
गौरतलब है कि 86 वर्षीय अयातुल्ला अली खामेनेई एक धर्मगुरु हैं, जो 1989 से ईरान के सुप्रीम लीडर (सर्वोच्च नेता) के पद पर काबिज हैं। उन्होंने ईरान के इस्लामी गणराज्य के संस्थापक अयातुल्ला रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद यह पद संभाला था। खुमैनी ने ही 1979 की इस्लामी क्रांति का नेतृत्व किया था, जिसमें अमेरिका समर्थित शाह को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। आज की तारीख में खामेनेई देश के आध्यात्मिक नेता होने के साथ-साथ सरकार, सेना और न्यायपालिका की अंतिम और सर्वोच्च शक्ति अपने पास रखते हैं।
अन्य वीडियो