नई वार्ता के बीच भी गतिरोध जारी
देखा जाए तो गाजा संघर्ष विराम के अगले चरण पर इस्राइल और हमास के बीच मतभेद बने हुए हैं। हमास चाहता है कि अगले चरण की वार्ता तुरंत शुरू हो, जबकि इस्राइल पहले चरण को और बढ़ाना चाहता है। इतना ही नहीं हमास ने इस्राइल पर युद्ध विराम समझौते से मुकरने का आरोप लगाया है। सोमवार को एक बयान में हमास ने कहा कि इस्राइल दूसरे चरण को शुरू करने से इंकार कर रहा है, जिससे उसकी टालमटोल करने की मंशा साफ हो रही है।
इस्राइल ने रोक दी बिजली आपूर्ति
इस वार्ता के शुरू होने से पहले रविवार को इस्राइल ने गाजा के बिजली की आपूर्ति रोक दी, जिसे हमास ने सस्ती और अस्वीकार्य ब्लैकमेल कहा। इस्राइल ने गाजा को राहत सामग्री की आपूर्ति भी रोक दी है, जिसके बाद हमास ने कहा कि इससे गाजा में खाद्य कीमतें बढ़ गई हैं और दवाइयों की भारी कमी हो गई है, जिससे मानवीय संकट और बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें:- Gaza Crisis: इस्राइल ने की गाजा को बिजली आपूर्ति बंद करने की घोषणा, पीने के पानी का भी खड़ा हो सकता है संकट
एक नजर पूरे घटना क्रम पर
गौरतलब है कि 15 महीनों के भीषण सघर्ष के बाद गाजा में शुरू हुआ संघर्ष विराम का पहला 42 दिन का चरण मार्च की शुरुआत में समाप्त हो चुका है, लेकिन इसके बाद के चरणों पर कोई सहमति नहीं बन पाई थी। गाजा में युद्धविराम का प्रारंभिक चरण 19 जनवरी को शुरू हुआ था, जिसे कतर, मिस्र और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा मध्यस्थता की गई थी। यह संघर्ष 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा इस्राइल पर हमले के बाद शुरू हुआ था।