फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: आईडीएफ का लेबनान के हिजबुल्लाह के आतंकी ठिकानों पर हमला, गाजा के आसपास लगातार सायरन की आवाजें

Tue, 17 Oct 2023 10:52 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम

सार

एक्स पर एक पोस्ट जारी करते हुए इस्राइली वायु सेना (आईडीएफ) ने कहा कि आईडीएफ टैंक की तरफ गोली दागे गए, जिसके जवाब में इस्राइल की तरफ से भी गोलीबारी की गई। गाजा के आसपास सायरन चलाया गया।
विज्ञापन
Israel Hamas War - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली वायु सेना (आईएएफ) ने गोलीबारी के जवाब में लेबनान में हिजबुल्लाह के आतंकी ठिकानों और सैन्य ढांचों पर हमला किया है। इस बात की जानकारी इस्राइली वायु सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। 
विज्ञापन


वायु सेना ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'थोड़ी देर पहले आईएएफ ने लेबनान में हिजबुल्लाह के आतंकी ठिकानों और सैन्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया है। सोमवार को इस्राइली रक्षा बल ने बताया कि लेबनान सीमा पर मौजूद कई सैन्य पोस्ट गोलीबारी की चपेट में आ गया।' 

पोस्ट कर गोलीबारी की जानकारी दी
एक्स पर एक पोस्ट जारी करते हुए इस्राइली वायु सेना (आईडीएफ) ने बताया कि आईडीएफ टैंक की तरफ गोली दागे गए, जिसके जवाब में इस्राइल की तरफ से भी गोलीबारी की गई। गाजा के आसपास सायरन चलाया गया। लगातार 10 दिनों से इस्राइल पर हमास के आतंकी हमले कर रहे हैं।
विज्ञापन




एक अन्य पोस्ट पर आईडीएफ ने शुरा काउंसिल के अध्यक्ष ओसामा मजिनि के मौत की जानकारी देते हुए बताया कि हवाईहमले के दौरान मजिनी की मौत हो गई। आईडीएफ के अनुसार मजिनी इस्राइल के खिलाफ हमास के आतंकी गतिविधियों को निर्देशित करता था। इस्राइल ने सोमवार को लेबनान से सटे क्षेत्रों में रह रहे लोगों से जगह खाली करने को कहा। सभी लोगों को फिलहाल राज्य वित्त पोष्त गेस्ट हाउस में रखा गया है। 

मीडिया सूत्रों के अनुसार लेबनान से सटे इस्राइली क्षेत्र में छह एंटी टैंक गाइडेड मिलाइलें दागी गई, जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई। इसके अलावा भी नौ रॉकेट और दागे गए, जिसमें फिलहाल किसी के भी हताहत होने की कोई जानकारी नहीं दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें