फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: हमास ने शिशुओं को भी नहीं छोड़ा; 40 की हत्या, कई के सिर कलम किए

Wed, 11 Oct 2023 11:49 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम

सार

इस्राइल ने अभी तक इस्राइली पत्रकारों के लिए नरसंहार स्थलों का दौरा आयोजित नहीं किया है, इससे यह पता चलता है कि इस्राइल विश्व राय को प्राथमिकता देता है। 
विज्ञापन
Israel-Hamas Conflict - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने हमास आतंकियों द्वारा हमले के बाद कफार अजा में हुए विनाश को देखने के लिए विदेशी पत्रकारों को घटनास्थल पर ले गए। इन पत्रकारों को आईडीएफ सैनिकों की कंपनी के साथ रखा गया था।
विज्ञापन




विदेशी पत्रकारों ने किया कफार अजा का दौरा
वहां की एक मंजिला घर इस बात का सबूत दे रही थी कि हाल ही में हुए हमले कितने भयावह थे। आईडीएफ के प्रमुख ने पत्रकारों से कहा, 'यह कोई युद्ध नहीं है। यह कोई युद्धस्थल भी नहीं है। आपलोग यहां बच्चे, उनके माता-पिता को उनके सुरक्षा कक्ष में देख सकते हैं। उन्हें आतंकवादियों ने कितनी दर्दनाक मौत दी है। यह युद्ध नहीं बल्कि हत्याकांड है।' 
विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'यह कुछ ऐसा है, जिसे मैंने इससे पहले अपनी पूरी जिंदगी में नहीं देखा था। यह कुछ ऐसा है, जिसकी मैं यूरोप और अन्य स्थानों में अपनी दादी और दादा के बारे में कल्पना करता था।' एक रिपोर्टर ने बताया, 'आईडीएफ कमांडर ने बताया कि उन्हें 40 शिशुओं के शव भी मिले, जिनमें से कुछ के सिर भी काट दिए गए थे।' हालांकि इस्राइल ने अभी तक इस्राइली पत्रकारों के लिए नरसंहार स्थलों का दौरा आयोजित नहीं किया है, इससे यह पता चलता है कि इस्राइल विश्व राय को प्राथमिकता देता है।

 

मंगलवार को आईडीएफ ने बताया कि उन्होंने गाजा पट्टी के साथ सीमा पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। अभी भी आतंकियों के इस्राइल में छिपे होने की आशंका है, जिसके तहत इस्राइली सेना उनका पता लगाने के लिए अभियान जारी रखा है। सैनिकों ने किसुफिम में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी की और सोमवार की रात पुलिस ने इजराइल के अंदर मिशमार हानेगेव के पास एक और आतंकवादी संदिग्ध को मार गिराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें