फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: IDF ने तबाह किए हमास के 450 से अधिक ठिकाने, गाजा के सैन्य परिसर पर इस्राइली सेना का कब्जा

Mon, 06 Nov 2023 05:36 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष के बीच 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 
प्रधानमंत्री नेतन्याहू के आदेश पर इस्राइल की सेना (IDF) गाजा पट्टी में हमास के आतंकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है। 450 ठिकाने तबाह किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
इस्राइल और हमास का युद्ध - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि वह पिछले 24 घंटों में गाजा पट्टी में व्यापक अभियान चला रहा है। आईडीएफ ने हमास के 450 ठिकानों को निशाना बनाया। जिन ठिकानों पर हमला किया गया इसमें सुरंग, आतंकवादी ठिकाने, सैन्य सुविधाएं, अवलोकन चौकियां, लॉन्च साइट्स और टैंक रोधी मिसाइल शामिल हैं।
विज्ञापन


गाजा में सैन्य कार्रवाई के बारे में आईडीएफ ने बताया कि गाजा के अंदर हमास के एक सैन्य परिसर पर IDF ने कब्जा कर लिया है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इस परिसर में अवलोकन चौकियां, हमास के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण सुविधाएं और भूमिगत सुरंगें थीं। गाजा में हमास के खिलाफ गत एक महीने से जारी कार्रवाई के बारे में आईडीएफ ने सोमवार को कहा, "एक दिन पहले आईडीएफ लड़ाकू विमानों ने हमास के 450 से अधिक ठिकानों पर हमला किया। रात भर में, आईडीएफ के जमीनी सैनिकों ने गाजा पट्टी में हमास के एक सैन्य परिसर पर नियंत्रण कर लिया।"

बता दें कि इस्राइली सेना हमास के बुनियादी ढांचे और नेतृत्व को निशाना बनाते हुए, जमीन के ऊपर और नीचे दोनों जगह क्षेत्र में महत्वपूर्ण हमले कर रही है। सेना के प्रवक्ता, रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने हमास के सात अक्तूबर वाले हमले के जवाब में आईडीएफ का ऑपरेशन तेज होने की बात कही। इस हमले में इस्राइल में 1,400 लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन


सीएनएन ने रामल्लाह में फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया कि इन हमलों ने आवासीय पड़ोस, अस्पतालों, शरणार्थी शिविरों और स्कूलों सहित नागरिक क्षेत्रों को प्रभावित किया है, जिसके परिणामस्वरूप 9,700 से अधिक लोगों की जान चली गई। इस तरह ओवरऑल 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

रविवार देर रात आई रिपोर्ट के मुताबिक इस्राइल ने गाजा में दूरसंचार सेवाओं और इंटरनेट की सेवाएं बंद कर दीं। दूरसंचार कंपनी पलटेल ने इस्राइल की ओर से संपर्क कटने और सेवाओं के "पूर्ण रूप से बाधित" होने की घोषणा की। खबरों के मुताबिक  गाजा पट्टी के विभिन्न हिस्सों में फिक्स्ड, सेल्युलर और इंटरनेट सेवाओं सहित संचार सेवाओं की क्रमिक बहाली की खबरें भी आई हैं। JawwaL और Ooredoo फलस्तीन जैसे टेलीकॉम ऑपरेटरों ने भी सोशल मीडिया पर इसी तरह के अपडेट साझा किए हैं।

इंटरनेट निगरानी संगठन नेटब्लॉक्स ने पुष्टि की है कि रविवार को लगभग पूर्ण ब्लैकआउट के बाद गाजा में इंटरनेट पहुंच धीरे-धीरे बहाल की जा रही है। यह इस्राइल के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद से दूसरा सबसे लंबा ब्लैकआउट था। संगठन ने कहा, "मेट्रिक्स से पता चलता है कि रविवार को लगभग पूर्ण दूरसंचार ब्लैकआउट के बाद गाजा पट्टी में इंटरनेट कनेक्टिविटी बहाल की जा रही है।

सीएनएन ने रामल्लाह में फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्री माई अल-कैला के हवाले से कहा कि सात अक्टूबर से गाजा पर इस्राइली हवाई हमलों में 9,700 से अधिक लोग मारे गए हैं। इन्होंने हमास के कब्जे वाले एन्क्लेव में चिकित्सा स्रोतों से मिले डेटा का उपयोग किया था। अल-कैला ने कहा कि इस आंकड़े में 4,800 बच्चे शामिल हैं। आंकड़े उस समय सामने आए जब अमेरिका के विशेष दूत डेविड सैटरफील्ड ने शनिवार को कहा कि गाजा पट्टी के उत्तर से दक्षिणी हिस्सों में आठ से दस लाख लोग भाग गए और मानवीय संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें