फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hamas War: यरुशलम में गोलीबारी, दो इस्राइली पुलिसकर्मी घायल; हमला करने वाला एक बंदूकधारी मारा गया

Fri, 13 Oct 2023 07:50 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम

सार

Israel Hamas War Update Today : फलस्तीन की आतंकी संगठन हमास द्वार इस्राइल पर हमले के छठे दिन यरूशलम में गोलीबारी के दौरान दो इस्राइली पुलिसकर्मी घायल हो गए तो वहीं एक बंदुकधारी को मार गिराया गया है। 
विज्ञापन
Firing in Jerusalem - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यरूशलम में गुरुवार को गोलीबारी में दो इस्राइली पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस के बयान का हवाला देते हुए मीडिया एजेंसी ने बताया कि एक बंदूकधारी को मार गिराया गया है। यह घटना फलस्तीन की आतंकी संगठन हमास के इस्राइल पर हमले के छठे दिन की है। घटना की जानकारी पाकर एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन


 

इस्राइल के समर्थन में अमेरिका और ब्रिटेन
हमास के हमले से अबतक इस्राइल में 2700 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हमले के बाद इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने हमास के खिलाफ इस्राइल को समर्थन देने का वादा किया है। उन्होंने कहा, 'आप खुद की रक्षा करने के लिए काफी मजबूत हैं  लेकिन जब तक अमेरिका है आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। हम हमेशा आपके साथ हैं।' 

ब्रिटेन ने भी इस्राइल का समर्थन करते हुए अपने दो रॉयल नेवी जहाज को भूमध्य सागर भेजने के लिए तैयार है और साथ ही इजरायल के ऊपर निगरानी उड़ानें भी शुरू करने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें