फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hamas War: गाजा पट्टी में इस्राइल के हमलों में 45 की मौत, 17 दिन पहले पैदा हुई बच्ची की भी गई जान

Wed, 20 Dec 2023 08:29 AM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, गाजा

सार

इस्राइल और हमास के बीच भीषण युद्ध जारी हैं। हमास के ठिकानों को तबाह करने के लिए लगातार इस्राइली सेना द्वारा कार्रवाई की जा रही हैं। इसी बीच, मंगलवार को इस्राइली सेना ने गाजा पर हवाई हमले की जिसमें दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
इस्राइल और हमास का युद्ध (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्तमान में दुनिया दो बड़े युद्धों को झेल रही है। एक तरफ रूस-यूक्रेन युद्ध, वहीं दूसरी ओर, इस्राइल-हमास के बीच चल रहा युद्ध। गाजा स्थित आतंकी समूह हमास द्वारा सात अक्तूबर को इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे गए थे। जिसमें कई इस्राइली नागरिकों की जान चली गई थी। गाजा से सटी इस्राइली सीमा पर लगे फेंसिंग को तोड़ हमास के आतंकी इस्राइल के शहरों में जा पहुंचे थे, जिसके बाद कई इस्राइली नागरिकों को बंधक बनाया गया था। जवाबी कार्रवाई में इस्राइल द्वारा कई आतंकियों को ढेर किया गया था। गाजा में मौजूद हमास के ठिकानों को इस्राइली सेना द्वारा लगातार तबाह किए जा रहे हैं। गाजा पट्टी में इस्राइली सेना की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को इस्राइली सेना ने गाजा के उत्तर में मौजूद दो अस्पतालों पर छापेमारी की। इस दौरान कई संदिग्ध कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। इस पर इस्राइली रक्षा मंत्री ने कहा कि हम हमास के आंतकवादियों को पूरी तरह से खत्म करने का काम कर रही हैं। 
विज्ञापन


इस्राइली हमले में 17 दिन के मासूम की मौत
इस्राइली ने मंगलवार को दक्षिणी गाजा के शहरों पर हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम 45 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। इस्राइल के रक्षा मंत्री, योव गैलेंट ने चेतावनी दी कि गाजा के दक्षिण में अभियान जारी रहेगा। दक्षिणी शहर राफा के अस्पताल में दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की दादी, सुजैन जोराब ने कहा, एक बच्चा महज दो हफ्ते का था, जिसका नाम का अभी पंजीकरण नहीं हो पाया था। उन्होंने रोते हुए कहा, मुझे समझ नहीं आता कि इन बच्चों की हत्या करके उन्हें क्या हासिल होगा।

बड़ी संख्या में लोगों की मौत- स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस्राइली हवाई हमले कई बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। अब तक 20 हजार से ज्यादा फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई है। ढाई माह से लगातार इस्राइल गाजा क्षेत्र पर हमला कर रहा है। कई परिवारों, घरों को तबाह कर दिया गया हैं। 
विज्ञापन


मौतों के जिम्मेदार हम नहीं बल्कि हमास के आतंकी-इस्राइल
वहीं इस्राइल द्वारा जारी बयान में कहा गया कि गाजा में हमास के ठिकानों पर हमला किया जा रहा है। नागरिकों की मौतों पर हम जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमास के आतंकी दोषी हैं। वे बड़ी संख्या में आवासीय क्षेत्रों में मौजूद हैं। डब्ल्यूएचओ ने मुताबिक तबाही के बीच लगभग 50,000 फलस्तीनी महिलाएं गर्भवती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें