फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War: हमास के हमले से फिर बिगड़े हालात, इस्राइल ने राफा में बोला हमला- 16 की मौत, लोगों से इलाका छोड़ने को कहा

Mon, 06 May 2024 10:09 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

सार

पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के हमले के बाद गाजा संघर्ष को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर इस्राइल को अकेले खड़े होने के लिए मजबूर किया जाता है, तो वह अकेला खड़ा होगा। 
विज्ञापन
राफा के लोग - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमास और इस्राइल बीते सात महीने से जंग लड़ रहे हैं। अब तक 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जहां सभी देश संघर्ष विराम की उम्मीद लगाए हुए थे। वहीं, अब एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। हमास ने रविवार को इस्राइल के मुख्य क्रॉसिंग पॉइंट पर कई मिसाइलें दागी थीं। इस हमले में तीन इस्राइली सैनिक मारे गए। आगबबूला हुए इस्राइल ने भी पलटवार किया। उसने दक्षिणी शहर राफा में हवाई हमले किए, जिसमें 16 लोग मारे गए। अब इन सबके बीच, इस्राइल ने नागरिकों को राफा शहर को तुरंत खाली करने का आदेश दिया है। दरअसल, देश के रक्षा मंत्री द्वारा हमले तेज करने की चेतावनी के बाद राफा के लोगों को नोटिस जारी किया गया है। 

विज्ञापन

 

आईडीएफ प्रवक्ता की इकाई के अरब मीडिया प्रभाग के प्रमुख अविचय अदराई ने निवासियों से अपनी सुरक्षा के लिए चौकियों के सटी जगहों को तुरंत खाली करने का अनुरोध किया है। जिन क्षेत्रों को विशेष रूप से खाली करने का आदेश दिया गया है, उनमें अल-शौका की नगर पालिका और राफा में अल-सलाम, अल-जनीना, तिबा जरा और अल-बयौक शामिल है।

आइए जानते हैं अबतक क्या-कुछ हुआ। 

  1. इस्राइल बलों ने हमास द्वारा किए गए हवाई हमलों का जमकर जवाब दिया। इस्राइली सेना ने गाजा के राफा में हवाई हमले किए, जिसमें 16 लोगों की जान चली गई। गाजा के अधिकारियों का कहना है कि मारे गए लोगों में एक परिवार के सात सदस्य और दूसरे परिवार के नौ सदस्य शामिल हैं। चिकित्सा सूत्रों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर दो हमलों की पुष्टि की है।
    विज्ञापन

     
  2. इससे पहले, हमास ने केरेम शालोम क्रॉसिंग पर रॉकेट दागने की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में तीन इस्राइली सैनिक मारे गए थे। इसी के जवाब में इस्राइली बलों ने गाजा में हवाई हमले तेज कर दिए। 
     
  3. दक्षिण लेबनान में, एक इस्राइली हवाई हमले में चार नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हमला मेस अल जबल में उस समय हुआ, जब यहां के लोग पिछले हमलों से हुए नुकसान का निरीक्षण कर रहे थे।
     
  4. वहीं, इस्राइल की सरकार ने कतर के स्वामित्व वाले प्रसारक अल जजीरा के खिलाफ कार्रवाई की है। ल जजीरा के कार्यालयों को बंद करने का आदेश दिया। रविवार को जैसे ही इस्राइल में अल जजीरा का प्रसारण बंद किया गया, पुलिस ने उसी दिन दोपहर को समाचार नेटवर्क के यरूशल स्थित कार्यालय से सके प्रसारण उपकरण जब्त किए।
     
  5. इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस्राइल के होलोकॉस्ट मेमोरियल डे के दौरान गाजा संघर्ष को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर इस्राइल को अकेले खड़े होने के लिए मजबूर किया जाता है, तो वह अकेला ही खड़ा होगा।
     
  6. हमास द्वारा हमले किए जाने के बाद इस्राइल ने गाजा में केरेम शालोम क्रॉसिंग को बंद करने का एलान किया। साथ ही सहायता रोक दी गई। 
     
  7. संयुक्त राष्ट्र ने इस्राइल पर गाजा में मानवीय पहुंच में बाधा डालने का आरोप लगाया। साथ ही इस क्षेत्र में गंभीर अकाल के बारे में चेतावनी जारी की। 
     
  8. इस्लामिक सहयोग संगठन ने गाजा में नरसंहार की निंदा की और सदस्य देशों से हिंसा को समाप्त करने की मांग करते हुए इस्राइल पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया।
     
  9. अधिकारी ने कहा कि फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के प्रमुख को संघर्ष शुरू होने के बाद दूसरी बार गाजा में प्रवेश से वंचित कर दिया गया।
     
  10. गाजा में पैदा हुई मानवीय परिस्थितियों को लेकर अमेरिका में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। देशभर में लोग इस्राइल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। यह विरोध विश्वविद्यालयों तक पहुंच गया है। दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में छात्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की धमकियों के बीच हंगामा जारी रखा। जबकि नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी की शुरुआत फेनवे पार्क में शांतिपूर्वक प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें