फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas Conflict: हमास की हैवानियत, महिलाओं और बच्चों के शवों के साथ की बदसलूकी

Tue, 10 Oct 2023 07:31 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

पिछले सप्ताह बेरूत में एक बैठक में हमले की इजाजत दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के अधिकारी अगस्त से हमास के साथ मिलकर इस्राइल पर जमीन, हवा और समुद्र के रास्ते 1973 के बाद अब तक के सबसे बड़े हमले की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन
Israel Hamas war - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमास के हमलों में आतंकियों की हैवानियत भी सामने आ रही है। इन दरिंदो ने सैनिकों को ही नहीं, आम नागरिकों को भी नहीं बख्शा। महिलाओं और बच्चों के शवों के साथ भी बदसलूकी की। 

विज्ञापन


वहीं, अमेरिकी समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सोमवार को हमास और हिज्बुल्ला के हिजबुल्लाह के हवाले से दावा किया कि ईरान की मदद और इजाजत के बाद ही हमास ने इस्राइल पर हमला बोला। ईरान के सुरक्षा अधिकारियों ने हमले की साजिश रचने से लेकर हथियार व खुफिया जानकारी देने में मदद की थी। 

इसके बाद पिछले सप्ताह बेरूत में एक बैठक में हमले की इजाजत दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के अधिकारी अगस्त से हमास के साथ मिलकर इस्राइल पर जमीन, हवा और समुद्र के रास्ते 1973 के बाद अब तक के सबसे बड़े हमले की साजिश रच रहे थे। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र में ईरानी प्रतिनिधि ने इन सभी दावों को खारिज किया।
विज्ञापन


अमेरिका ने संरा बैठक में की हमास की निंदा
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रविवार को बंद कमरे में आपात बैठक की। बैठक में अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी 15 सदस्य देशों से इस्राइल पर हमास के हमले की निंदा की मांग की, लेकिन सुरक्षा परिषद ने इस पर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के प्रतिनिधि रॉबर्ट वुड ने कहा कि ज्यादातर देशों ने हमास के हमले की निंदा की, लेकिन परिषद के सभी सदस्यों ने ऐसा नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें