फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Gaza Conflict: ट्रंप के 'शांति बोर्ड' के गठन के बीच इस्राइल का गाजा पर हमला, 11 फलस्तीनियों की मौत

Thu, 22 Jan 2026 02:34 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा

सार

Israel-Gaza Conflict: अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार इस्राइली गोलीबारी में गाजा में 11 फलस्तीनी लोग मारे गए, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। यह हमला शांति बोर्ड के गठन के एलान के बाद अब तक की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई बताई जा रही है।  
विज्ञापन
गाजा सिटी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली सेना की गोलीबारी में गाजा में 11 फलस्तीनी लोगों की मौत हुई है। जिनमें 2 बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।  इस्राइल का गाजा किया गया यह हमला ऐसे वक्त सामने आया है, जब जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम के लिए 'शांति बोर्ड' की घोषणा की है, जिसमें इस्राइल भी शामिल होगा। जिसका एलान खुद पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने किया है।
विज्ञापन


युद्धग्रस्त गाजा में स्थित अस्पतालों ने बताया कि  इस्राइली सेना ने बुधवार को गाजा में कम से कम 11 फलस्तीनियों को मार डाला, जिनमें दो 13 वर्षीय लड़के, तीन पत्रकार और एक महिला शामिल थीं। दावा किया गया है कि अक्तूबर में हमास और इस्राइल के बीच युद्धविराम लागू होने के बाद से गाजा में यह सबसे घातक दिनों में से एक था।

शिविर के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में तीन फलस्तीनी पत्रकार भी शामिल थे, जो मध्य गाजा में एक विस्थापन शिविर के पास रिपोर्टिंग करते समय मारे गए। वहीं इस्राइली सेना ने कहा कि यह हमला तब किया गया जब उसने ड्रोन का संचालन कर रहे संदिग्धों को देखा, जिनसे उनके सैनिकों को खतरा था।
विज्ञापन


दोनों लड़कों की मौत अलग-अलग घटनाओं में हुई। मध्य शहर दीर अल-बलाह के अल-अक्सा शहीद अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, जहां शव प्राप्त हुए थे, एक हमले में 13 वर्षीय लड़के, उसके पिता और 22 वर्षीय व्यक्ति को इस्राइल ड्रोन ने मध्य बुरेज शरणार्थी शिविर के पूर्वी हिस्से में निशाना बनाया। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि क्या तीनों ने इजरायल के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में प्रवेश किया था।

इस्राइल
इस्राइलइस्राइली Board of Peace: ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होगा इस्राइल, पीएम नेतन्याहू ने दी सहमति; क्या बदलेंगे समीकरण?

इस्राइलइस्राइलइस्राइल

विज्ञापन


अन्य वीडियो

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें