फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: कोरोना संक्रमित हुए इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री नेतन्याहू, पीएम बेनेट ने की जल्द ठीक होने की कामना

Wed, 09 Mar 2022 10:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम

सार

इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जानकारी के अनुसार उनका स्वास्थ्य ठीक है।
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनके प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में जारी एक बयान के अनुसार 72 वर्षीय नेतन्याहू स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


नेतन्याहू इस्राइली संसद नेसेट में लिकुड गुट की एक बैठक में शामिल हुए थे। इसका अर्थ है कि अब उनके कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आए सभी लोगों को कोरोना जांच करानी होगी। टीकाकरण न होने की स्थिति में जांच रिपोर्ट निगेटिव न आने तक इनको आइसोलेशन में रहना होगा।

प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने नेतन्याहू के जल्दी ठीक होने की कामना की है। 12 साल तक निर्बाध सत्ता में रहने के वाले नेतन्याहू के पास इस्राइल के इतिहास में सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का रिकॉर्ड है। वह इस समय धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी जैसे गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नेतन्याहू के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि उनके खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के ट्रायल में और देरी होगी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें